फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jewellery Design: नए जमाने के हिसाब से खरीदें ज्वेलरी, जो हर मौके पर जचेंगी

Sun, 04 May 2025 09:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 May 2025 09:03 AM IST
सार

बात जब सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की हो तो आप यही सोचती हैं कि उसकी डिजाइन खूबसूरत होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो। ऐसे में आपको ट्रेंड और बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
trendy jewellery design 2025 latest design of jewellery
खूबसूरती पर सजे ज्वेलरी के नए ट्रेंड - फोटो : Adobe stock
दीप्ति अंगरीश



ज्वेलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं, भावनाओं की खनक और चमक भी होती है। यह न केवल खूबसूरती में चार चांद लगाती है, बल्कि परंपरा, परिवार और रिश्तों की भी पहचान होती है। लेकिन सोने के आभूषण खरीदना कोई सामान्य खरीदारी नहीं है, बल्कि एक इन्वेस्टमेंट है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी पसंद, मौजूदा ट्रेंड और बजट- तीनों का संतुलन साधते हुए आभूषण खरीदें।

चूड़ी, पायल, झुमका और अन्य भारतीय आभूषण हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं। ये आभूषण न केवल पारंपरिक पहनावे को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि इनका व्यक्तिगत और सांस्कृतिक महत्व भी गहरा है।

 
trendy jewellery design 2025 latest design of jewellery
झुमके की सुंदरता - फोटो : instagram
झुमके की सुंदरता

झुमका भारतीय महिलाओं के ज्वेलरी बॉक्स का एक अनमोल हिस्सा है, जिसकी चमक सदियों से बरकरार है। यह पारंपरिक कान की बालियों का एक ऐसा प्रकार है, जो न केवल पहनने वाली महिला की सुंदरता में चार-चांद लगाता है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी बन चुका है। झुमका खासतौर पर भारतीय त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और शादी-विवाह जैसे भव्य अवसरों पर पहना जाता है। इसकी डिजाइन में जो भव्यता और नजाकत है, वह इसे एक अलग ही पहचान देती है।

खास बात यह है कि झुमका न केवल पारंपरिक लुक देता है, बल्कि आज के फैशन ट्रेंड्स का हिस्सा भी नजर आता है। गोल्ड झुमके खासतौर पर भारतीय आभूषण के बेहद अहम और शाही हिस्सा माने जाते हैं। ये झुमके आमतौर पर बड़े आकार के होते हैं और इनमें बारीक कारीगरी के साथ रत्न, कुंदन, मोती या अन्य कीमती पत्थरों की सजावट की जाती है।

शादी के मौके पर दुल्हन के गहनों में गोल्ड झुमके अहम होते हैं। यह न सिर्फ उसकी खूबसूरती में इजाफा करते हैं, बल्कि परंपरा और रीति-रिवाजों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। आप चांदी के झुमके भी खरीद सकती हैं। ये हल्के और सुंदर होते हैं, जो रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं। चांदी के झुमके भी विभिन्न डिजाइनों में आते हैं, जैसे फ्लोरल, डैंगलिंग या सिंपल टॉप डिजाइन।

 
trendy jewellery design 2025 latest design of jewellery
प्रेम और विश्वास का मंगलसूत्र - फोटो : instagram
प्रेम और विश्वास का मंगलसूत्र

मंगलसूत्र वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। भारतीय परंपरा में मंगलसूत्र केवल एक आभूषण नहीं है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन की अखंडता, प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। विशेष त्योहारों पर इसे खरीदना न सिर्फ धार्मिक रूप से शुभ होता है, बल्कि यह दांपत्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy jewellery design 2025 latest design of jewellery
चूड़ी की खनक - फोटो : अमर उजाला
चूड़ी की खनक

चूड़ी के ट्रेंड पर बात करें तो इस समय सोने और चांदी की चूड़ियां बहुत पसंद की जा रही हैं। सोने की चूड़ी पारंपरिक और शाही लुक देती है। इसमें विभिन्न डिजाइन होते हैं, जो आकार में मोटे या पतले होते हैं। पीले सोने में वाइट गोल्ड मिलाकार जालीदार डिजाइन की लाइटवेट चूड़ी आजकल बनाई जा रही है, जिन्हें महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।

चांदी की चूड़ी हल्की होती है और रोजमर्रा के पहनने के लिए आदर्श होती है। चांदी की चूड़ी पारंपरिक शिल्पकारी से तैयार की जाती है और विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध है। अगर आप फैशन और हर तरह के ट्रेंड को फॉलो करती हैं, तो सिर्फ एक हाथ में चांदी की चूड़ी पहनें। यह आजकल ट्रेंड में है, जो आपको आकर्षक दिखाने में मदद करेगा।

 
विज्ञापन
trendy jewellery design 2025 latest design of jewellery
चूड़ी की खनक - फोटो : instagram
ब्रेसलेट और कड़ा

सोने या चांदी का ब्रेसलेट और कड़ा आप रोजाना पहन सकती हैं। अगर आप किसी खास उत्सव के लिए ब्रेसलेट ले रही हैं तो मोटा ब्रेसलेट लें। कड़े को आमतौर से सोने, चांदी या स्टोन वर्क से सजावट कर आकर्षक बनाया जाता है। अब महिलाएं पारंपरिक ब्रेसलेट्स के साथ-साथ मॉडर्न डिजाइनों के फ्यूजन ब्रेसलेट्स भी पहनने लगी हैं, जो रत्नों, स्टोन और धातु के मिश्रण से बने होते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed