फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skincare Products: दफ्तर जाने वाली महिलाओं के बैग में जरूर होने चाहिए ये 5 स्किन केयर प्रोडक्ट

Sat, 03 May 2025 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 10:51 AM IST
सार

महज पांच स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिसे महिलाओं को दफ्तर जाते समय अपने बैग में रख लेना चाहिए। यह स्किन केयर उत्पाद आपको पूरा दिन फ्रेश और ग्लोइंग दिखने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Five Skincare Products for Working Women Bag Essentials Office Beauty Tips in Hindi
महिलाएं बैैग में जरूर रखें ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock

Skincare Products for Working Women: कामकाजी महिलाएं इस गर्मी के मौसम और प्रदूषण भरे माहौल में घर से निकलती हैं, जिसका असर उनकी त्वचा पर साफ दिखता है। शाम को जब वह घर पहुंचती हैं तो धूल मिट्टी और पसीने से उनका चेहरा अपनी प्राकृतिक रंगत खो सकता है। ऐसे में दफ्तर जाने वाली महिलाओं को दिनभर की भागदौड़ और प्रदूषण भरे माहौल में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। उन्हें अपनी त्वचा को सुरक्षित और साफ रखने के लिए रोजाना स्किन केयर करना चाहिए। हालांकि दफ्तर और घर के कामों में व्यस्तता के चलते महिलाएं इसे नजरअंदाज कर सकती हैं। लेकिन महज पांच स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिसे महिलाओं को दफ्तर जाते समय अपने बैग में रख लेना चाहिए। यह स्किन केयर उत्पाद आपको पूरा दिन फ्रेश और ग्लोइंग दिखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन पांच उत्पादों के बारे में जो दफ्तर जाने वाली महिलाओं को अपने बैग में जरूर रखना चाहिए। 

Five Skincare Products for Working Women Bag Essentials Office Beauty Tips in Hindi
फेस वाइप्स  - फोटो : Adobe stock

फेस वाइप्स 

दिनभर धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरा चिपचिपा हो सकता है। ऐसे में फेस वाइप्स से चेहरा तुरंत साफ कर फ्रेश लुक पाया जा सकता है। 

Five Skincare Products for Working Women Bag Essentials Office Beauty Tips in Hindi
सनस्क्रीन लोशन - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन लोशन या स्प्रे

दफ्तर आते-जाते धूप और UV किरणों से स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसलिए अपने पास सनस्क्रीन जरूर रखें, हर तीन-चार घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना फायदेमंद होता है। स्प्रे फॉर्म वाला सनस्क्रीन जल्दी और आसानी से लगाया जा सकता है। एसपीएफ 30 से अधिक, खासकर एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Skincare Products for Working Women Bag Essentials Office Beauty Tips in Hindi
लिप बाम  - फोटो : Freepik

लिप बाम 

ऑफिस में एसी की वजह से होंठ सूख सकते हैं। ऐसे में एसपीएफ युक्त लिप बाम होठों को नमी और सुरक्षा दोनों देता है। हल्का टिंटेड लिप बाम चेहरे को फ्रेश लुक भी देता है।

विज्ञापन
Five Skincare Products for Working Women Bag Essentials Office Beauty Tips in Hindi
फेस मिस्ट - फोटो : Adobe stock

फेस मिस्ट

दिनभर की थकान और ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए फेस मिस्ट बहुत कारगर है। चेहरे पर हल्का स्प्रे करने से स्किन तुरंत रिफ्रेश और हाइड्रेट हो जाती है। इसके लिए गुलाब जल की स्प्रे बोतल साथ रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed