गर्मी के मौसम में कॉटन और लिनेन के फैब्रिक काफी आरामदायक होते हैं। इन्हें पहनने से सुकून मिलता है क्योंकि ये फैब्रिक पसीने को सोखते हैं और त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है। शर्ट और टॉप्स की तरह महिलाएं कॉटन की साड़ी को भी अपनी वॉर्डरोब में शामिल करती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाओं की यही शिकायत होती है कि कॉटन की साड़ियां बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। वहीं इन साड़ियों की लाइफ भी बेहद कम होती है। दरअसल, कॉटन की साड़ी को धुलने और रखने में कई बार महिलाएं गलतियां करती हैं। जिसकी वजह से ये बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। तो चलिए जानें कि किस तरह से आप अपनी कॉटन की साडियों की उम्र सही रखरखाव की मदद से बढ़ा सकती हैं।
गर्मी के मौसम में कॉटन की साड़ियां काफी एलिगेंट और क्लासी लुक देती हैं। अगर आपको कॉटन की साड़ियां पहनना बेहद पसंद है। तो इस तरह से साड़ियों की देखभाल करें। सबसे पहली दिक्कत होती है कॉटन की साड़ी का रंग। जो कि धुलने से बहुत जल्दी निकल जाता है। जिसकी वजह से साड़ियां फीकी दिखने लगती हैं। साड़ियों में रंगों की चमक बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि धुलते समय इस बात का ख्याल रखें। नई साड़ी को पहली बार धोने जा रहीं है तो इसे 15 मिनट के लिए इसे फिटकरी के पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से साड़ी का रंग पक्का हो जाएगा और वो जल्दी से नहीं निकलेगा।
3 of 6
साड़ी
- फोटो : Instagram/realhinakhan
साथ ही ध्यान रखें कि जब भी कॉटन की साड़ियां धोनी हो तो इसे बाकी कपड़ों से अलग ही धोएं। वहीं इसे डिटर्जेंट में भिगोने की गलती ना करें। इससे इनकी चमक चली जाएगी। क्योंकि कॉटन के कपड़े काफी मुलायम और नाजुक होते हैं। साथ ही इनका रंग भी उतरना शुरू हो जाएगा।
4 of 6
vidya balan saree
- फोटो : instagram
कॉटन की साड़ी को धोने के बाद स्टार्च जरूर लगाएं। वैसे तो बाजार में स्टार्च मिल जाता है। लेकिन अगर आपको क्रिस्प साड़ियां कुछ ज्यादा ही पसंद हैं तो पके हुए चावल के पानी या चावल के माड़ में इसे भिगोकर रखें। फिर इस साड़ी को निकालकर सादे पानी से धो दें। जिससे कि साड़ी पर सफेद धब्बा ना रह जाए।
5 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
साड़ी की सिकुड़न कैसे करें दूर
साड़ी को धोएं तो कभी भी निचोड़े नहीं। ऐसा करने से साड़ी में सिकुड़न पड़ जाएगी। साथ ही साड़ी को धूप की बजाए छांव में सुखाएं। वहीं जब साड़ी हल्की गीली हो तभी इसे प्रेस कर लें। ऐसा करने से कॉटन की साड़ियों पर से सिकुड़न हट जाएगी और इसे प्रेस करना भी आसान होगा।