Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Bridal Mehndi: कुछ इस तरह से दुल्हन की मेहंदी में छिपाएं दूल्हे का नाम, ये तरीके आएंगे काम

Fri, 29 Nov 2024 03:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 29 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

मेहंदी में दूल्हे का नाम छिपाने का चलन काफी पुराना है। यहां कुछ तरीकों बताए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप दूल्हे का नाम दुल्हन की मेहंदी में छिपा सकते हैं। 

विज्ञापन
Tips For Bridal Mehndi to hide groom's name in brides hand
कुछ इस तरह से दुल्हन की मेहंदी में छिपाएं दूल्हे का नाम - फोटो : Adobe stock

Tips For Bridal Mehndi: वैसे तो दुल्हन का पूरा लुक ही बेहद खास होता है, लेकिन अगर बात करें दुल्हन की मेहंदी की तो ये न सिर्फ उनके लुक में चार चांद लगाती है, बल्कि मेहंदी सुहाग की भी निशानी होती है। यही वजह है कि शादी के समय दुल्हन के न सिर्फ हाथ में बल्कि पैरों में भी मेहंदी लगाई जाती है। चूड़े वाले हाथों में जब भरे हाथ मेहंदी लगाई जाती है, तो ये देखने में काफी प्यारी लगती है।



जब दुल्हन की मेहंदी लगाई जाती है, तो होने वाले दूल्हे का नाम उसकी मेहंदी पर लिखा जाता है। लोग कोशिश करते है, कि ये नाम कहीं मेहंदी की डिजाइन में छिपाकर लिखा जाए, क्योंकि कई जगह इस नाम को दूल्हे को ढूंढना पड़ता है। ये विधि एक रस्म की तरह ही होती है। इसीलिए हम आपको दुल्हन की मेहंदी में दूल्हे का नाम छिपाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Tips For Bridal Mehndi to hide groom's name in brides hand
डिजाइन में गुप्त अक्षर जोड़ें नाम - फोटो : Instagram

डिजाइन में गुप्त अक्षर जोड़ें नाम

ब्राइडल मेहंदी लगाने के दौरान मेहंदी के पैटर्न में फूल, पत्ती, या बेलों के बीच दूल्हे के नाम के अक्षर छिपाएं।  उदाहरण के लिए, पत्तियों के बीच “R” या “A” जैसे अक्षरों को छिपाया जा सकता है। यह देखने वाले को पहली बार में दिखाई नहीं देगा लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलेगा।

Tips For Bridal Mehndi to hide groom's name in brides hand
उल्टा लिखें नाम - फोटो : instagram

उल्टा लिखें नाम

यदि कठिन तरह से दूल्हे का नाम लिखना चाहते हैं तो दूल्हे का नाम उल्टा लिखकर डिजाइन में डालें। इससे नाम को ढूंढना और भी चुनौतीपूर्ण और मजेदार हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Bridal Mehndi to hide groom's name in brides hand
नाम को अक्षर मेहंदी का आकार दें - फोटो : instagram

नाम को अक्षर मेहंदी का आकार दें

होने वाले दूल्हे के नाम को किसी आकृति जैसे मोर, दिल, या किसी कलात्मक डिजाइन में बदलकर अपनी मेहंदी में छिपाएं। ये आपकी मेहंदी को अधिक आकर्षक और अनोखा बनाएगा।  

विज्ञापन
Tips For Bridal Mehndi to hide groom's name in brides hand
महीन डिजाइन चुनें - फोटो : instagram

महीन डिजाइन चुनें

नाम को अच्छी तरह से छिपाना चाहती हैं तो मेहंदी की महीन डिजाइन का चयन करें। जाल वाली डिजाइन के बीच अपने होने वाले पति का नाम छिपाएं। इसे आसानी से ढूंढना मुश्किल होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed