फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Styling Tips: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच हेयर एक्सेसरीज, इस्तेमाल से बदल जाएगा लुक

Fri, 29 Nov 2024 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 29 Nov 2024 11:41 AM IST
सार

महिलाओं के लिए हेयर एक्सेसरीज उनके निखारने का एक आसान तरीका हैं। यहां पांच ऐसी हेयर एक्सेसरीज बताई जा रहीं हैं, जो हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
latest hair accessories for easy and simple hair style
हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच हेयर एक्सेसरीज - फोटो : Adobe stock
Hair Styling Tips: स्टाइलिश दिखने के लिए हर कोई काफी मेहनत करता है। खासतौर पर अगर बात की जाए महिलाओं की तो महिलाएं अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हमेशा ट्रेंड के हिसाब से कपड़े खरीदती हैं। कपड़ों के साथ-साथ उनकी ज्वेलरी और मेकअप भी काफी खास होता है। इन्हीं सब के बीच अब महिलाएं अपने हेयर स्टाइल का भी खास ध्यान रखने लगी हैं।

 

कई बार हेयर स्टाइल बनाते समय ये समझ नहीं आता है कि उसमें क्या लगाएं। ऐसे में हम आपको इस दुविधा का हल बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको पांच ऐसी हेयर एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर महिला के पास अवश्य होनी चाहिए। ये सभी एक्सेसरीज बेहद ही कम दामों में आसानी से बाजार में मिल जाती हैं। 

latest hair accessories for easy and simple hair style
हेयर क्लिप्स - फोटो : instagram

हेयर क्लिप्स 

बाजार में आपको कई तरीके की हेयर क्लिप्स मिल जाती हैं। साधारण हेयर क्लिप्स से लेकर मोती या स्टोन से सजी बारेट्स, हर प्रकार के लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये काफी स्टाइलिश होती हैं। इन्हें आप पार्टीज और कैजुअल आउटिंग दोनों के लिए उपयोग कर सकती हैं।   

latest hair accessories for easy and simple hair style
हेयरबैंड्स - फोटो : instagram

हेयरबैंड्स

 हेयरबैंड्स हर उम्र की महिलाओं के लिए एक जरूरी एक्सेसरीज है। बाजार में प्लास्टिक के साथ-साथ वेलवेट, साटन, या फैब्रिक में हेयरबैंड मिल जाते हैं। ये ऑफिस लुक या जिम वर्कआउट के दौरान भी मददगार होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
latest hair accessories for easy and simple hair style
स्क्रंचीज - फोटो : Adobe stock

स्क्रंचीज

पहले महिलाएं बालों मे रबड़बैंड बांधती थीं, लेकिन अब रबड़ बैंड की जगह स्क्रंचीज का इस्तेमाल किया जाता है। स्क्रंचीज बालों को बांधने के लिए परफेक्ट होते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। सिल्क और साटन स्क्रंचीज आपके बालों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इसके इस्तेमाल से चोटी और जूड़ा दोनों बांधे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
latest hair accessories for easy and simple hair style
हेयर स्टिक्स और पिन्स - फोटो : instagram

हेयर स्टिक्स और पिन्स

यदि आपको जूड़ा बनाने का शौक है तब तो आपके पास हेयर स्टिक्स जरूर होनी चाहिए। आजकल तो हर किसी को मेसी हेयरबन बनाने का शौक है। ऐसे में हेयर स्टिक्स पारंपरिक और मॉडर्न लुक दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसके साथ आपके पास पिन्स भी होनी चाहिए, जोकि बालों में जूड़ा बनाने में मदद करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed