फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीना दत्ता ने पहन ली है इतनी खूबसूरत ड्रेस, जूही परमार को आई पसंद

Tue, 29 Jun 2021 02:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Jun 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
tina dutta latest beautiful dress in hindi
tina dutta - फोटो : instagram

उतरन सीरियल में इच्छा का किरदार निभाकर प्रसिद्ध होने वाली टीना दत्ता फैशन के मामले में बहुत आगे हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी अलग-अलग लुक्स में तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी खासियत यह है कि वे हर तरह के लुक्स कैरी करती हैं। उन्होंने पिछले दिनों ब्लैक कलर का एक बोल्ड आउटफिट पहना था, जो कि चर्चा का विषय बन गया था। इस बार टीना ने पारंपरिक ड्रेस पहना हुआ है और इस ड्रेस को पहनकर वे तरह-तरह को पोज दे रही हैं। इन तस्वारों को डालते ही प्रशंसकों के खूब सारे कमेंट्स आने लगे हैं। टेलीविजन के कई सारे कलाकार भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। टीना का यह लुक पिछले लुक्स से बिल्कुल अलग है। लड़कियां फैमिली फंक्शन के लिए इस लुक को आराम से कॉपी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए टीना की खूबसूरत तस्वीरें और यह प्यारा सा ड्रेस। 

tina dutta latest beautiful dress in hindi
टीना दत्ता - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
टीना का यह डिजाइनर ड्रेस ग्रे रंग का है। हॉफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना है जिसमें मोती का काम किया हुआ है और पिंक कलर का काम भी है। नीचे प्लाजो पहना हुआ है जिसमें खूब सारी अलग-अलग लेयर्स हैं। इस ड्रेस में दुपट्टा भी है जो कि ब्लाउज और प्लाजो से जुड़ा हुआ है। 

 

tina dutta latest beautiful dress in hindi
टीना दत्ता - फोटो : instagram

बालों का रंग है परफेक्ट
इन तस्वीरों में टीना के बाल बहुत अच्छे लग रहे हैं। उनके बालों का रंग भी उनपर खूब लग रहा है। बालों को खोलकर रखा हुआ है और उनमें हल्के कर्ल्स और वेव्स हैं। आंखों में टीना ने गोगल्स भी लगाया है। उनका आई-मेकअप और लिपशेड भी बहुत सुंदर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tina dutta latest beautiful dress in hindi
टीना की अदाएं माशाल्लाह - फोटो : instagram

अदाएं हैं लाजवाब
टीना इस ड्रेस में एक से बढ़कर पोज दे रही हैं। वे काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके कुछ क्लॉजअप हैं। कुछ फोटोज में अलग-अलग तरह से वे अपनी अदाएं दिखा रही हैं। उनके चेहरे पर मुस्कराहट है, जो कि उनकी तस्वीरों को पूरा कर रही हैं। 

विज्ञापन
tina dutta latest beautiful dress in hindi
टीना दत्ता - फोटो : instagram

जूही को पसंद आया लुक
टीना ने गोल ईयररिंग्स पहने हुए हैं जो कि उनके ड्रेस के साथ बहुत अच्छे दिखाई दे रहे हैं। हाथों में अंगुठी है और साथ ही नीले रंग की नेलपॉलिश भी लगाई हुई है। टीना के इस लुक को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। टीवी की मशहूर अभिनेत्री जूही परमार भी इस तस्वीर पर कमेंट कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed