फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीवा की राजकुमारी मोहेना फैशन के मामले में देती हैं अभिनेत्रियों को टक्कर, देखिए तस्वीरें

Tue, 29 Jun 2021 01:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Jun 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
mohena kumari rewa rajkumari beautiful pictures in hindi
mohena singh - फोटो : social media

रीवा की राजकुमारी मोहेना कुमारी को पहली बार डांस इंडिया डांस में देखा गया था, वहीं से लोगों को पता चला था कि वे एक साधारण प्रतिभागी न होते हुए रीवा की राजकुमारी हैं। इसके बाद वे टेलीविजन के कुछ धारावाहिकों में भी नजर आईं जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, भी शामिल है। डांसर, कॉरियोग्राफर और अभिनेत्री मोहेना को एक से बढ़कर एक ड्रेसेस में देखा गया है। अब मोहेना का विवाह हो चुका है और वे अक्सर राजसी परिधानों में नजर आती हैं और वे अपने इंस्टाग्राम पर डांस की वीडियो भी साझा करती रहती हैं। मोहेना को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। उन्हें सजने-संवरने का खूब शौक भी है इसलिए वे अक्सर अलग-अलग लुक्स में तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं। हालांकि वे विवाह के बाद से ही पारंपरिक परिधानों में ज्यादा नजर आने लगी हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मोहेना के एक से बढ़कर एक खूबसूरत अवतार।

mohena kumari rewa rajkumari beautiful pictures in hindi
मोहेना कुमारी सिंह - फोटो : instagram

गुलाबी साड़ी में मोहेना
मोहेना ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी बहुत खूबसूरत है। इस लुक पर तो शक्ति मोहन ने भी कमेंट किया है। साड़ी के साथ उन्होंने हाथ में एक खूबसूरत सी घड़ी पहनी हुई है। दूसरे हाथ में पतला सा कड़ा है। गले में चांदी की चेन होने के साथ ही कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स भी हैं। 

mohena kumari rewa rajkumari beautiful pictures in hindi
मोहेना कुमारी सिंह - फोटो : instagram

पिंक सूट में पोज
मोहेना किसी किले के आगे पिंक कलर का भारी सूट पहने हुए हैं और डांस करते हुए पोज कर रही हैं। पिंक कलर के इस सूट पर गोल्डन कलर का काम किया हुआ है। फूल स्लीव्स के सूट में आगे से कट दिया हुआ है, जो कि ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohena kumari rewa rajkumari beautiful pictures in hindi
मोहेना कुमारी सिंह - फोटो : instagram

रंग-बिरंगी मोहेना
मोहेना ने इस लुक में रंग-बिरंगी साड़ी पहनी हुई है जिसमें कि नीला, पीला और गुलाबी रंग है। एक हाथ में गोल्डन कड़ा पहना हुआ है और दूसरे हाथ में गोल्डन ही घड़ी है। कानों में सुंदर ईयररिंग्स हैं। साड़ी को पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पहना हुआ है। उल्टा पल्ला पहनकर उसे आगे की ओर भी निकाला है। 

विज्ञापन
mohena kumari rewa rajkumari beautiful pictures in hindi
मोहेना कुमारी सिंह - फोटो : instagram

लाल राजपूती पोशाक
लाल राजपूती पोशाक में मोहेना बहुत सुंदर लग रही हैं। लाल रंग के इस ड्रेस में सुनहरे रंग का पतला लेस है। साथ में भारी जूलरी पहनी हुई है। रकड़ी, कंठहार, मोटे-मोटे कड़े आदी पहने हुए हैं। लाल रंग की बिंदी उनके चेहरे पर खूब लग रही है। मेकअप एकदम बराबर है और आंखें उनकी बहुत प्यारी दिख रही हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed