{"_id":"647d8b294135ecd2a607796a","slug":"these-actresses-have-very-expensive-glasses-know-actresses-list-here-in-hindi-2023-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Expensive Sunglasses: इन अभिनेत्रियों के पास हैं इतने महंगे चश्मे, जितने में हो जाए साल भर की शॉपिंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Expensive Sunglasses: इन अभिनेत्रियों के पास हैं इतने महंगे चश्मे, जितने में हो जाए साल भर की शॉपिंग
Expensive Sunglasses: बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे ऐसे हैं जिन्हें महंगी चीजों का कलेक्शन करने का काफी शौक है। बहुत से एक्टरों के बाद गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है तो कईयों ने अपने कलेक्शन में बाइकों को शामिल कर रखा है। महंगी चीजों को जमा करने में अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। दरअसल, एक्ट्रेसेस को तो अक्सर एयरपोर्ट पर ही एक से बढ़ कर एक महंगे कपड़े पहने देखा जाता है। आलिया, मलाइका, करीना समेत कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो महंगे बैग्स कैरी करती हैं।
क्या आज जानते हैं कि इन्हीं अभिनेत्रियों के पास चश्मों का भी काफी शानदार कलेक्शन है। कई अभिनेत्रियों के पास इतने महंगे चश्मे हैं, जितने में एक आम आदमी साल भर की शॉपिंग कर ले। आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के महंगे-महंगे सनग्लासेस के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको भी महंगे चश्मे पहनने का शौक है तो आप इनके कलेक्शन से टिप्स लेकर चश्मा खरीद सकती हैं।
2 of 5
Expensive Sunglasses
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टाइल के मामले किसी के कम नहीं हैं। डेट लुक से लेकर एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक तक काफी क्लासी होता है। कुछ समय पहले दीपिका को Dior के सनग्लासेज़ पहने देखा गया था। इस चश्मे की कीमत 60 हजार रुपये रुपये थी। एक्ट्रेस आए-दिन इसी कंपनी के बैग्स भी कैरी करती हैं।
3 of 5
Expensive Sunglasses
- फोटो : instagram
दीपिका का नियॉन चश्मा
कान्स में दीपिका ने ऑफ-व्हाइट कंपनी के नियॉन राउन्ड फ्रेम्स को कैरी किया था। इस तरह का नियॉन फ्रेम आज-कल काफी ट्रेंड में हैं। इसे पहन कर आप सिंपल आउटफिट को भी ग्लैमरस बना सकती हैं। दीपिका के इन ग्लासेस की कीमत 46,000 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Expensive Sunglasses
- फोटो : instagram
करीना कपूर
करीना ने कुछ समय पहले Garrett Leight कंपनी के चश्मे पहने थे। इसकी कीमत तकरीबन 70,000 रुपये है। इस चश्मे का ब्राउन और ब्लैक शेड इसके लुक को और ज्यादा क्लासी बना रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Expensive Sunglasses
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में एक्ट्रेस को George Keburia के सनग्लासेस पहने देखा गया था। हालांकि ये एक्ट्रेस के कलेक्शन के हिसाब से ज्यादा महंगा नहीं था। इसकी कीमत 18,000 रुपये है। जिसे आप भी खरीद सकते हैं। एक्ट्रेस के पास Fendi से Dior तक के चश्मों का कलेक्शन है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।