Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड की स्टाइल ऑइकन कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज-कल एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। वो अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने सबसे अलग स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके फैशन सेंस के भी काफी दीवाने हैं।
स्टाइल के अलावा सोनम अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर महंगे और विदेशी ब्रांड्स के फुटवियर और कपड़े पहने नजर आती हैं। चाहे ‘रेड कारपेट’ लुक हो या कोई पार्टी, जिम हो या फिर लंच, सोनम को बहुत अच्छे से पता है कि उन्हें क्या पहनना है।
अगर बात करें उनके कलेक्शन की तो एक्ट्रेस के पास एक से बढ़ कर एक बड़े और महंगे ब्रांड के शूज, कपड़े और बैग्स हैं। जिन्हें वो अक्सर पहन कर निकलती हैं। आज फैशन क्वीन सोनम कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस के कलेक्शन की कुछ ऐसी चीजें दिखाने जा रहे हैं, जो खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।
2 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
अमेरिकन बैग
एक्ट्रेस का ये बैग भले ही देखने में छोटा हो, पर इसकी कीमत इतनी है, जिसमें एक अच्छी बाइक आ जाए। सोनम कपूर के इस बैग को डिजाइनर गैब्रिएला हर्स्ट का लेबल दिया गया है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो बैग की कीमत 2495 डॉलर है यानी भारतीय करेंसी में 1 लाख 84 हजार है। बैग के साथ एक्ट्रेस ने काफी समय पहले फोटोशूट किया था।
3 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
एक्रो बैग
एक्ट्रेस का ये एक्रो बैग Bottega Veneta कंपनी का है। जिसकी कैनेडियन डॉलर में कीमत 6,679 रुपये है यानी इसका भारतीय मूल्य 3,63,190 रुपये है। इस बैग के साथ एक बार एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया था। बैग के साथ सोनम ने रेड और वाइट चेक की ड्रेस पहनी थी।
4 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
लाखों के स्नीकर्स
महंगे बैग्स के साथ-साथ एक्ट्रेस को महंगे शूज का भी काफी शौक है। इस फोटो में सोनम ने जो स्नीकर्स पहने हैं, वो डायर एयर जॉर्डन ब्रांड के हैं। इसकी कीमत तकरीबन 17 लाख रुपये बताई गई है। शूज को पहनकर एक्ट्रेस ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ ट्यूनिंग की थी।
5 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
क्रॉप टॉप और स्कर्ट की कीमत में आ जाएं बाइक
देखने में बेहद साधारण सी लग रही एक्ट्रेस की ये फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट की कीमत इतनी है, जितने में एक बाइक आ जाए। रिपोर्ट्स की मानें तो ये आउटफिट 1, 37, 921 रुपये का है।