फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pastel Wedding Outfit: इन अभिनेत्रियों ने शादी में लाल रंग के जोड़े को किया साइड, पेस्टल रंग को दी प्राथमिकता

Fri, 09 Jun 2023 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 Jun 2023 01:09 PM IST
सार

बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े को साइड करके पेस्टल रंग को चुना है। 

विज्ञापन
Fashion Tips Try These Pastel Colours Lehenga This Wedding Season Take Inspiration From Celebrities
Pastel Wedding Outfit - फोटो : instagram

Pastel Wedding Outfit: जब भी हम दुल्हन के शादी के जोड़े के बारे में सोचते हैं, तो जहन में कुछ ही तस्वीरें आती हैं। इन तस्वीरों में लाल, मैरून, डार्क गुलाबी रंग के लहंगे ही दिखाई देते हैं। पर, आज का समय बदल गया है। अब की दुल्हनें इन रंगों को छोड़ कर पेस्टल रंगों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। दुल्हनों को लाइट पिंक, ऑफ व्हाइट, लाइट गोल्डन, आइवरी रंग, पेस्टल पिंक रंग ही पसंद आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की शादी हुई है। इनमें कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े को साइड करके पेस्टल रंग को चुना है। इन में कियारा, अथिया, आलिया समेत कई और एक्ट्रेस भी शामिल थीं।



इन सभी ने अपने वेडिंग लुक को काफी हल्का रखा था। हैवी ज्वेलरी के साथ लाइट मेकअप उस सभी के ऊपर काफी ज्यादा जच रहा था। सबसे पहले पेस्टल रंग अनुष्का शर्मा ने ही कैरी किया था। आज के लेख में हम आपको इन्हीं एक्ट्रेस के वेडिंग लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी इनसे टिप्स ले सकती हैं। 

Fashion Tips Try These Pastel Colours Lehenga This Wedding Season Take Inspiration From Celebrities
anushka virat wedding - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा

 

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कन में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी का लहंगा सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इस पेस्टल रंग के लहंगे पर कमल के फूल बने थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी लाइट रखा था। सबसे पहले अनुष्का ने ही पेस्टल रंग का लहंगा पहना था।

 

Fashion Tips Try These Pastel Colours Lehenga This Wedding Season Take Inspiration From Celebrities
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

पिछले साल ही आलिया ने रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। एक्ट्रेस की साड़ी पर गोल्डन कलर के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। वहीं उनका मेकअप बेहद मिनिमल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Try These Pastel Colours Lehenga This Wedding Season Take Inspiration From Celebrities
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta

अथिया शेट्टी

एक्ट्रेस फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए हुए पेस्टल रंग के लहंगे में अथिया शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस लहंगे पर जरदोजी और जाली का काम किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए पोलकी नेकलेस-इयररिंग्स, छोटा मांग टीका, मैचिंग कड़े पहने थे। 

विज्ञापन
Fashion Tips Try These Pastel Colours Lehenga This Wedding Season Take Inspiration From Celebrities
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ‘एम्प्रेस रोज’ कलर का लहंगा पहना था। जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित खूबसूरत कढ़ाई की गई। कियारा ने इसके साथ कंट्रास्ट कलर में एमरॉल्ड ज्वेलरी चुनी, जिससे उनका लुक और ज्यादा प्यारा लग रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed