Cotton Kurti Styling Tips: गर्मी के मौसम में सहज रहने के लिए सही कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर लड़कियों को अपने लिए सही कपड़े पसंद करने चाहिए। इस मौसम में हर उम्र की महिलाओं को कॉटन की कुर्ती पहनना पसंद आता है। पर, क्या आप इसे ऐसे ही कैरी कर लेती हैं।
Cotton Kurti Styling Tips: गर्मी के मौसम में कमाल की लगती है सूती कुर्ती, ये हैं इसे स्टाइल करने के तरीके
गर्मी के मौसम में सूती कुर्ती कमाल की लगती है। इसलिए इसे सही से स्टाइल करने का तरीका जान लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाजो पहनें
सूती कुर्ती के साथ प्लाजो काफी अच्छा लगता है। खासतौर पर अभी जब गर्मी का मौसम है, तो प्लाजो पहनकर आपका लुक काफी अलग और प्यारा लगेगा। ढीला-ढाला प्लाजो आपको भीषण गर्मी में भी सहज रखेगा।
एक समय था जब फिटेड जींस पहनना लड़कियां पसंद करती थीं, लेकिन आज के समय में महिलाओं को लूज फिटिंग वाली जींस पहनना पसंद आता है। लूज फिटिंग वाली जींस के साथ कुर्ती काफी क्लासी लुक देने का काम करती है।
अपने कुर्ती लुक को क्लासी बनाने के लिए कानों में झुमके अवश्य पहनें। छोटे-छोटे झुमके आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ऑक्सीडाइज झुमके लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं। यदि आपके पास भी ऑक्सीडाइज झुमके हैं, तो उन्हें ही पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
यदि आपके बाल लंबे हैं तो कुर्ती के साथ अपने बालों में मेसी बन बनाएं। मेसी बन से लुक काफी क्यूट दिखता है। चाहें तो पोनीटेल भी बना सकती हैं। कोशिश ये करें कि बालों को खुला तो न ही रखें। खुले बाल आपको परेशान कर देंगे।