श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी प्यार देते हैं। वहीं उनकी एक्टिंग के साथ ही स्टाइल भी काफी इंप्रेसिव होता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव श्वेता अक्सर ही अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले दिनों श्वेता ने अपनी कुछ पिक्स शेयर की हैं। जिसमें उनके लुक के साथ ही कमेंट भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
2 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
दरअसल, श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी प्यारी सी मुस्कान बिखेरती दिख रही हैं। वहीं इन तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन लिखा है- 'बस यूं हीं' श्वेता के इस कमेंट पर फैंस कमेंट कर उनकी स्माइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं हमें उनकी ड्रेस भा गई।
3 of 5
Shweta Tiwari
- फोटो : अमर उजाला
श्वेता ने नीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। जिसकी हॉल्टर नेकलाइन और स्लीवलेस अंदाज स्टाइलिश दिख रहा है। वहीं इस ड्रेस को बस्ट एरिया के नीचे इलास्टिक से डिफाइन किया गया है। जिससे कि फिगर परफेक्ट नजर आए। वहीं श्वेता इस खूबसूरत छोटे प्रिंट की ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में कमाल लग रही हैं। वहीं उनका मैट मेकअप और न्यूड शेड लिप कलर भी उनके लुक को बिल्कुल नेचुरल बना रहा है।
4 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
बता दें कि श्वेता अक्सर ही अपने फैशन सेंस से स्टाइल लवर्स का दिल चुराती हैं। गोल्ड अवॉर्ड्स के लिए श्वेता बेहद ग्लैमरस लुक में साड़ी पहने दिखीं थीं। थाई हाई स्लिट के साथ इसका अब्स्ट्रैक्ट पैटर्न भी कमाल का था। वहीं प्लजिंग नेकलाइन का ब्लाउज भी उनके अंदाज को खास बना रहा था।
5 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं उनके फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं। प्रिटी और ब्यूटीफुल के साथ ही एक फैंस ने लिखा- 'बस यूं ही बड़े प्यारे लग रहे हो।' श्वेता तिवारी की बेटी भी अक्सर ही मां के साथ गॉर्जियस लुक में पोस्ट शेयर करती रहती है।