Shopping Tips: आज-कल लोग ऑफलाइन जाकर बाजार से खरीदारी करने की जगह ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने से समय और पैसा दोनों बचता है। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं अब हर इवेंट के लिए ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करती हैं।
साड़ी और सूट तो चल जाता है लेकिन ऑनलाइन ड्रेस खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की काफी जरूरत होती है। यहां हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको ऑनलाइन ड्रेस खरीदते समय रखना है। यदि आप इन बातों का ध्यान रख के वेस्टर्न ड्रेस खरीदेंगी तो एक तो आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे और दूसरा आप अपने लिए परफेक्ट ड्रेस खरीद लेंगी।
2 of 7
साइज चार्ट अवश्य देखें
- फोटो : instagram
साइज चार्ट अवश्य देखें
जब भी आप ऑनलाइन ड्रेस खरीदने जा रही हैं तो साइज चार्ट अवश्य देखें। इसके लिए ध्यान रखें कि हर ब्रांड का साइज अलग-अलग होता है, इसलिए साइज चार्ट चेक करें। चार्ट के हिसाब से शरीर का नाप लें और उसके बाद ही ड्रेस खरीदें। यदि साइज नहीं समझ आ रहा है तो यूट्यूब की मदद से साइज चेक करें।
3 of 7
फैब्रिक की डिटेल पढ़ें
- फोटो : instagram
फैब्रिक की डिटेल पढ़ें
ऑनलाइन हर प्रोडक्ट के नीचे प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में फैब्रिक की डिटेल पढ़ें। हमेशा अपनी पसंद और मौसम के हिसाब से ही फैब्रिक लें। जैसे कि कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट और पॉलिएस्टर में से अपनी पसंद और मौसम के हिसाब से चुनें। सिंथेटिक फैब्रिक गर्मियों में असहज लग सकते हैं, जबकि कॉटन और लिनन ब्रीजेबल होते हैं।
4 of 7
रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें
- फोटो : instagram
रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें
प्रोडक्ट पर दिए गए कस्टमर रिव्यू और स्टार रेटिंग चेक करें। यूजर द्वारा अपलोड की गई रियल इमेज देखने से अंदाजा लग जाता है कि ड्रेस असल में कैसी दिखेगी। जिस प्रोडक्टस पर असल फोटोज नहीं हैं तो उसे खरीदने से बचें।
5 of 7
रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी चेक करें
- फोटो : instagram
रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी चेक करें
हमेशा ऐसे प्लेटफॉर्म से खरीदें, जहां इजी रिटर्न और एक्सचेंज ऑप्शन हो। यदि साइज फिट नहीं होता या ड्रेस अलग दिखती है तो बिना परेशानी के रिटर्न किया जा सके।