Shahnaaz Gill Outfit Cost: फैशन की दुनिया में हर दिन नए ट्रेंड्स सामने आते हैं, लेकिन कुछ लुक ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा जाते हैं। हाल ही में सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक ऐसा ही सिजलिंग लुक सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिल रहे हैं।
बिगबाॅस के बाद से शहनाज गिल ने बाॅडी ट्रांसफार्मेश, बदले हुए स्टाइल और ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह सफेद रंग की स्टाइलिश स्कर्ट और टाॅप में नजर आईं, जिसमें उनका लुक सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि बेहद क्लासी भी दिखा। इस आउटफिट की खास बात इसकी फिटिंग और डिजाइन है, जो उनके पूरे लुक को हाई-फैशन टच दे रहा है।
इस लुक में एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ झलक रहा है। यही वजह है कि फैंस इस लुक को बार-बार देख रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आजकल सिंपल लेकिन एलिगेंट फैशन ज्यादा पसंद किया जा रहा है, और शहनाज गिल का लुक उसी ट्रेंड को पूरी तरह फॉलो करता है। हालांकि उनके आउटफिट की कीमत भी चर्चा में है। आइए देखते हैं शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें, जानते हैं उनके इस एलिगेंट लुक के बारे में।
2 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : Instagram/shehnaazgill
स्कर्ट-टॉप में दिखा परफेक्ट ग्लैम
शहनाज गिल का यह स्कर्ट-टॉप आउटफिट बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न है। आउटफिट की फिटिंग और डिजाइन उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है। उनके आउटफिट की यूनिक कटिंग और स्कर्ट का फिटेड डिजाइन शहनाज को अधिक ग्लैमरस लुक दे रहा है।
3 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : Instagram/shehnaazgill
स्ट्रैपी टाॅप
शहनाज ने सफेद रंग का स्ट्रक्चर्ड पेपलम टॉप पहना है। इस टाॅप में स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है। इसका स्ट्रक्चर्ड पेपलम डिजाइन कमर के लिए ऑवरग्लास शेप क्रिएट कर रहा है। वहीं साइड्स में फैब्रिक को बाहर की ओर निकालकर फिश फिनिस दी गई है।
4 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : Instagram/shehnaazgill
फिटेड स्कर्ट
शहनाज ने फिटेड स्कर्ट पहनी है, जिसका बॉडी हगिंग फिट डिजाइन उन्हें लंबी और स्लिम दिखा रहा है। स्कर्ट में सेम कलर एम्ब्रॉयडरी करते हुए पर्ल्स और सेक्विन से जालीदार पैटर्न बनाया गया है। स्कर्ट के बैक साइड में सेंटर स्लिट कट दिया गया है, जिसे वाॅक सहज और ग्लैम बढ़ रहा है।
5 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : Instagram/shehnaazgill
मिनिमल मेकअप
इस लुक में शहनाज ने ज्यादा हैवी मेकअप नहीं किया, बल्कि सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना। रेड लिप्स उनके लुक को और ज्यादा बोल्ड बना रहे हैं। इससे उनका नैचुरल ग्लो और भी निखरकर सामने आया। साथ ही मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की है, जिसमें स्टड, रिंग् और हाई हील्स शामिल हैं।
फैंस इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे हॉट, स्टनिंग और ग्लैमरस बताया, जिससे यह लुक ट्रेंडिंग बन गया। शहनाज गिल का यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो पार्टी या स्पेशल इवेंट के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहते हैं।