शहनाज गिल इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक लुक के कारण इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले पीले रंग के लहंगे में नजर आ चुकी शहनाज ने इस बार सिक्विन साड़ी में दिखीं। उनके नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल ने अपने लेटेस्ट साड़ी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही 11 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स ने पसंद की है। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल शामिल होने वाली हैं। इस मौके पर फैंस उनके इस लुक को देख पाएंगे। ध्यान दें कि शहनाज बिगबाॅस की प्रतिभागी रह चुकी हैं और उस सीजन की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट रही थीं। एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर शहनाज गिल नजर आएंगी। तस्वीरों में आप शहनाज गिल के लेटेस्ट साड़ी लुक की तस्वीरे देख सकते हैं। अगली स्लाइड्स में शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए।
Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल का नया लुक देख फैंस को आई सिद्धार्थ की याद, आप भी देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन