Navratri Special Outfit: आज यानी कि 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। नवरात्रि के नौ दिन लोग मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप इन नौ दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करेंगे, तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। ऐसे में लोग अपने घरों में माता रानी की स्थापना करते हैं। कई जगहों पर शारदीय नवरात्रि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
Navratri Special Outfit: इस नवरात्रि दफ्तर में दिखाएं अपना खूबसूरत एथनिक अवतार, पहनकर जाएं ऐसी साड़ी और सूट
अगर आप नवरात्रि के नौ दिन दफ्तर में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो खास तरह की साड़ी और सूट पहनकर जाएं।
मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन के पास हैंडलूम की साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। उनकी ये साड़ी भी कमाल की है। आप इसे अपने दफ्तर में आसानी से कैरी करके जा सकती हैं। इसके साथ आप भी एक्ट्रेस की ही तरह खूबसूरत सा ब्लाउज करते हुए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी पहनें।
शिफॉन साड़ी
अगर कुछ हल्की साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो अपने शिफॉन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं। बालों में बन बनाकर अपने इस लुक को कंप्लीट करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
गुलाबी साड़ी
गर्मी का मौसम है। ऐसे में आप बिना सोचे गुलाबी रंग की सूती साड़ी भी अपने दफ्तर में कैरी कर सकती हैं। इसके लिए विद्या बालन के इस लुक से टिप्स लें। गुलाबी साड़ी के साथ खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
प्लाजो कुर्ता
लाल रंग पूजा के समय के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा लाल रंग का प्लाजो और कुर्ता कैरी कर सकती हैं। इस आउटफिट पर जो गोल्डन वर्क है, वो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। आप भी इस आउटफिट से टिप्स लेकर दफ्तर के लिए तैयार हो सकती हैं।