फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: घट स्थापना के दिन पत्नी के साथ ऐसे मैचिंग कुर्ता पहनकर करें पूजा

Thu, 03 Oct 2024 07:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 07:52 AM IST
सार

अगर आप भी शारदीय नवरात्रि के दिन अपने घर पर घट स्थापना कर रहे हैं तो अपनी पत्नी के साथ मैचिंग आउटफिट पहनकर ट्यूनिंग करें। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 trendy mens kurta collection for navratri puja
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

Shardiya Navratri 2024: इस साल 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए हर कोई बेहद उत्साहित है। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि के नौ दिन काफी खास होते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर आती हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग खूब बड़े-बड़े पंडाल सजाते हैं। इसी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन भी होता है।



नवरात्रि के नौ दिनों की शुरुआत घटस्थापना से होती है। इस दिन लोग अपने घर मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। सुहागिन महिलाएं इस पूजा में खूब अच्छे से सज-संवर के और 16 श्रृंगार करके बैठती हैं। ऐसे में अगर आप भी शारदीय नवरात्रि के दिन अपने घर पर घट स्थापना कर रहे हैं तो अपनी पत्नी के साथ मैचिंग आउटफिट पहनकर ट्यूनिंग करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकते हैं। 

Shardiya Navratri 2024 trendy mens kurta collection for navratri puja
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

रितेश देशमुख

हल्के काम वाला ऐसा सफेद कुर्ता आप घट स्थापना के दिन धोती के साथ पहन सकते हैं। पूजा-पाठ में धोती ही पापंरपिक परिधानों में आती है। ऐसे में आप भी ऐसा ही हल्के गोल्डन काम वाला कुर्ता मैचिंग की धोती के साथ पहनें। खासतौर पर अगर आपकी पत्नी कुछ चटक रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसे ही चुनें। 

Shardiya Navratri 2024 trendy mens kurta collection for navratri puja
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन

पीला रंग का कुर्ता आप किसी भी पूजा में बिना सोचे पहन सकते हैं, क्योंकि सनातन धर्म में पीले रंग का काफी महत्व है। ऐसे में घट स्थापना के दिन ऐसा ही पीला कुर्ता पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। पीला कुर्ता होता भी हर किसी के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 trendy mens kurta collection for navratri puja
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

करण वाही

लाल रंग तो वैसे भी मां दुर्गा की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप ऐसा हल्के काम वाला लाल रंग का कुर्ता पहनें। ऐसा लाल कुर्ता आपको न सिर्फ स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा, साथ ही में इसे कैरी करके आप अपनी पत्नी के साथ ट्यूनिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 trendy mens kurta collection for navratri puja
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : instagram

शोएब इब्राहिम

घट स्थापना के दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। ऐसे में आप चिकनकारी वर्क वाला सफेद कुर्ता और पायजामा कैरी कर सकते हैं। सुहागिन महिलाएं पूजा में सफेद कपड़े नहीं पहनतीं, ऐसे में आप बिना मैचिंग के ये पहनें। लाल-हरे रंग की साड़ी के साथ ये प्यारा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed