Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी की पूजा में पहनें हरे रंग के कपड़े, यहां देखें इसके विकल्प
अगर आप मां दुर्गा के छठे स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनकर बैठें।
शेरवानी
अक्सर लड़कों के पास इस तरह का आउटफिट होता ही है। अगर आपके पास भी हरे रंग की शेरवानी है तो मां कात्यायनी की पूजा में हरे रंग की शेरवानी पहनें। इसके साथ सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामी पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
हरा और गोल्डन कुर्ता
अगर आपके पास इस तरह का कुर्ता है, तो इसे आप मां कात्यायनी की पूजा में पहन सकते हैं। इसके साथ सफेद रंग की धोती पहनकर अपने लुक को पूरा करें। ऐसे कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामी ज्यादा अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में धोती ही पहनें।
हरे रंग की साड़ी
अगर पूजा में साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इससे बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। आप मां कात्यायनी की पूजा में हरे रंग की बांधनी साड़ी कैरी कर सकती हैं। एक तो इस पूजा के लिए हरा रंग ही शुभ होता है, दूसरा पूजा में बांधनी प्रिंट की साड़ी काफी अच्छी रहती है।
अनारकली सूट
किसी भी पूजा में पहनने के लिए अनारकली सूट सबसे सही विकल्प रहता है। अनारकली सूट का लुक देखने में भी प्यारा लगता है और इसे पहनकर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे में आप भी मां कात्यायनी की पूजा में हरा अनारकली सूट पहनें।