Trendy Mehndi Design For Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक है और इस खास अवसर पर हर महिला चाहती है कि वो सबसे अलग और सुंदर दिखे। इसके लिए वो पारंपरिक पहनावे, गहनों और मेकअप का सहारा लेती हैं। इन सब के साथ-साथ अगर हाथों में खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन हो, तो बात ही कुछ और होती है।
पर, अक्सर आखिरी समय में सही मेहंदी की डिजाइन ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बेहतर यही है कि आप अभी से कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों को सेव कर लें, ताकि नवरात्रि के दिन बिना किसी झंझट के आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकें।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
शारदीय नवरात्रि का मौका होता है मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना का... ऐसे में आप अपने हाथों की मेहंदी पर इसकी झलक दिखा सकती हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर माता की ये झलक दिखाएं। ऐसी मेहंदी देखने में बेहद प्यारी लगती है और इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
बहुत से लोग हाथों पर भगवान की तस्वीर नहीं बनाना पसंद करते हैं, ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसके लिए हथेली के बीच में ऐसी चौकोर डिजाइन बनाकर बीच में शुभ नवरात्रि लिखवाएं। हथेली पर छोटे-छोटे डांडिया भी बनाकर मेहंदी की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
कुछ अलग सी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक परफेक्ट विकल्प है। इस डिजाइन में आपको एक हाथ में माता रानी की तस्वीर के साथ-साथ पूजा करती महिला की तस्वीर बनानी है। वहीं दूसरे हाथ में गरबा खेलती महिला की तस्वीर बनानी है। इसे बनाते समय इसकी बारीकी का ध्यान रखें।
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
शारदीय नवरात्रि के मौके पर जगह-जगह डांडिया नाइट का आयोजन होता है। ऐसे में आप अपनी हथेली पर इसकी झलक दिखा सकती हैं। इसके लिए हथेली पर सिर्फ डांडिया खेलती महिला की झलक दिखाएं। ये डिजाइन देखने में बेहद कमाल की लगेगी।