Sawan 2024: शादी के बाद पहली बार सावन में जा रही हैं मायके तो ऐसे हों तैयार, देखकर लोग करेंगे तारीफ
अगर आप शादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं, तो इस तरह के आउटफिट पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी
ये मौका सावन का है, ऐसे में एक सुंदर हरे रंग की साड़ी इस मौके के लिए परफेक्ट रहेगी। आप चाहें तो सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट की साड़ी पहन सकती हैं, जो आपको आरामदायक भी महसूस कराएगी और आपको पारंपरिक लुक भी देगी।
सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो अनारकली या कोई और पारंपरिक सूट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ आराम भी प्रदान करेगा। सूट काफी आरामदायक होता है।
मायके जा रही हैं तो ध्यान रखें कि ज्वेलरी जरूर पहनकर जाएं। अगर हैवी गहने नहीं पसंद तो ऐसी हल्की ज्वेलरी पहनें जो आपके आउटफिट को और भी सुंदर बना दे। सोने की चूड़ियां, झुमके और एक हल्का नेकलेस आपके लुक को पूरा करने के लिए काफी रहेगा। इसके साथ हरे रंग की चूड़ियां पहनना कतई न भूलें।
हेयरस्टाइल
बारिश का मौसम है, ऐसे में उमस भी काफी बढ़ गई है। इसलिए अपने बालों को एक खूबसूरत हेयरस्टाइल में बांधें, जैसे कि बन या ब्रेडेड हेयरस्टाइल, जो आपको अधिक आकर्षक दिखाएगा।