सारा अली खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में वो जोड़ी बनाती दिखाई दी। वहीं सारा अभी भी वरुण के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में सारा अली खान परफेक्ट पेयर में दिख रही हैं। जिसमे दोनो के कपड़े पूरी तरह से मैच कर रहे है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए जहां वरुण धवन सफेद शर्ट और हल्के रंग की डेनिम जींस पहने दिखे। वहीं सारा ने उन्हें काफी ग्लैमर के साथ मैच किया। सफेद शर्ट जिस पर और डेनिम की शार्ट पहने सारा ग्लैमर के मामले में काफी आगे दिखीं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
वैसे सारा अली फैशन के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो लगातार ही स्टाइलिश कपड़ों में दिखती रही हैं। पीले रंग के फ्लोरल टॉप और मिनी स्कर्ट में सारा रेडी थीं। जिसके साथ मेसी पोनी टेल और न्यूड लिप कलर इंप्रेसिव लुक दे रहा था।
4 of 5
कुली नंबर 1
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भले ही सारा फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती हों। लेकिन हालिया रिलीज उनकी फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म की रीमेक है। जाहिर सी बात है कि दोनों फिल्मों की दर्शक तुलना कर रहे हैं। और उस मुकाबले में ये फिल्म काफी पिछड़ गई है। इस वजह फिल्म को लेकर कई लोग नाराजगी भी जता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि आखिर इसे बनाने की क्या जरूरत थी।
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
बता दें कि सारा अली खान को ड्रग्स केस के सिलसिले में एनसीबी के ऑफिस में भी बुलाया गया था। वहां पर सारा अली खान से पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया था। सारा इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्म के सीन से उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की थी। जिसमें क्रिश्चियन दुल्हन बनीं वो बेहद प्यारी लग रही थीं।