फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: एक लाख की साड़ी पहन सामंथा ने खिंचाई तस्वीरें, ये है इसकी खासियत

Mon, 28 Feb 2022 04:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Feb 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu wear hand painted saree worth one lakh mesmerize in look
सामंथा प्रभु - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा रूथ प्रभु साउथ के साथ ही हिंदी दर्शकों के भी दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस कई मौकों पर हर किसी का दिल जीत लेता है। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न आउटफिट में लुक हो या फिर देसी अंदाज। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एयरपोर्ट पर वो डीवा वाले लुक में नजर आती हैं। इस बार भी सामंथा ने जब इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की तो उनका अंदाज फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी दिख रहा था।  

samantha ruth prabhu wear hand painted saree worth one lakh mesmerize in look
सामंथा की हैंड पेंटेड साड़ी - फोटो : instagram
अवॉर्ड फंक्शन के लिए सामंथा साड़ी पहन रेडी हुई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है। कॉफी ब्राउन कलर की साड़ी में सामंथा रेडी हैं। जिस पर वाइल्ड लाइफ और पेड़-पौधों की पेंटिंग हुई है। वहीं इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर है। साड़ी के साथ सामंथा ने गोल्डन कलर का ब्लाउज मैच किया है। जिस पर जियोमेट्रिक पैटjर्न बने हैं। 
samantha ruth prabhu wear hand painted saree worth one lakh mesmerize in look
सामंथा रूथ प्रभु की हैंड पेंटेड साड़ी - फोटो : instagram

वहीं इस साड़ी की खासियत इस पर बने प्रिंट है जो कि हाथ से किए गए हैं। सामंथा की ये हैंड पेंटेड कलमकारी साड़ी ऑर्गेंजा फैब्रिक की बनी है। जिसे डिजाइनर अर्चना जाजु के कलेक्शन से लिया गया है। जबकि सामंथा ने हैंड पेंटेड साड़ी के साथ भारी-भरकम झुमके मैच किए है। जबकि बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया है। ड्यूई बेस मेकअप के साथ ब्राउन कोहल आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu wear hand painted saree worth one lakh mesmerize in look
Samantha ruth - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा की ये साडी डिजाइनर अर्चना जाजू के वेबसाइट पर भी मिल रही है। जिसकी कीमत बेहद खास है। 1,14,999 रुपये की इस साड़ी को खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। बता दें कि सामंथा ने फिल्म पुष्पा द राइज में ओ अंटावा गाने पर डांस किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu wear hand painted saree worth one lakh mesmerize in look
सामंथा - फोटो : Instagram

सामंथा ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। जिसमे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बारह साल पूरे होने पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा था। लंबे नोट में सामंथा ने बताया कि वो उम्मीद करती हैं कि उनकी सिनेमा के साथ लव स्टोरी कभी खत्म नही होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed