फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहाना खान ने सफेद लहंगे में दिखाया देसी अंदाज, फैंस ने किया ऐसा कमेंट

Mon, 28 Feb 2022 01:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Feb 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
suhana khan in manish malhotra white chikankari lehenga look stunning
suhana khan - फोटो : instagram

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भले ही फिल्मों में अपना करियर ना शुरू की हो। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके ढेरों फैंस है। जो सुहाना की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। वहीं सुहाना भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ खास तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार सुहाना खान अपने देसी लुक की वजह से फैंस की तारीफ लूट रही हैं। 

suhana khan in manish malhotra white chikankari lehenga look stunning
सुहाना खान सफेद लहंगे में - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, सुहाना खान की ये तस्वीरें बॉलीवुड के चहेते डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने साझा की है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मनीष मल्होत्रा ने सुहाना खान की लहंगे में रेडी तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग के लहंगा और चोली में तैयार हैं। वहीं 21 साल की सुहाना इस लहंगे को पहन गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं।

suhana khan in manish malhotra white chikankari lehenga look stunning
सुहाना खान सफेद लहंगे में - फोटो : इंस्टाग्राम

सफेद चिनककारी के इस लहंगे के साथ सुहाना ने स्ट्रैपी ब्लाउज को चुना है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे स्टनिंग लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस लहंगे के साथ सुहाना हाई पोनीटेल और कानों में झुमके मैच किए रेडी है। जबकि गॉर्जियस बैकलेस ब्लाउज शानदार लुक दे रहा है। वहीं सुहाना ने इस सफेद चिकनकारी लहंगे को ड्यूई बेस मेकअप और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है 'हुस्न है सुहाना'

विज्ञापन
विज्ञापन
suhana khan in manish malhotra white chikankari lehenga look stunning
शनाया कपूर, सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि एक दिन पहले ही सुहाना खान अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर और अनन्या पांडे के साथ डिनर पर निकली थीं। जहां पर वो कंफी एंड स्टाइलिश लुक में नजर आईं। सुहाना ने इस डिनर आउटिंग के लिए ब्लैक पलाजो पैंट कैरी की थी। जिस पर सफेद रंग की पतली स्ट्राईप थी। वहीं इस पलाजो पैंट के साथ सुहाना ने क्रॉप टॉप पहना था। 

विज्ञापन
suhana khan in manish malhotra white chikankari lehenga look stunning
suhana khan - फोटो : instagram

जिस पर पतली स्ट्राईप और कोल्ड शोल्डर डिजाइन इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं इस क्रॉप टॉप और पैंट को सुहाना ने बोल्ड डीप रेड लिपस्टिक के साथ मैच किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed