साड़ी एक ऐसा पारंपरिक परिधान है जो लगभग हर ओकेजन में पहना जा सकता है। कोई खास उत्सव का माहौल हो या त्योहार का साड़ी हर जगह फिट हो जाती है। यहां तक कि किसी कॉकटेल पार्टी में भी आप फ्यूजन साड़ी को कैरी कर सकती हैं। अब तो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी अक्सर साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम दीपिका पादुकोण का है। दीपिका अक्सर ही अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहनती हैं। सब्यसाची ने डिजाइनर साड़ियों का कलेक्शन निकाला है। समर कलेक्शन 2020 के नाम से निकले इस कलेक्शन में खूबसूरत ब्राइट कलर्स की साड़ियों की भरमार है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
सब्यसाची ने निकाला खूबसूरत साड़ियों का समर कलेक्शन, इस सीजन रहेगा ब्राइट कलर्स का बोलबाला
डिजाइनर सब्यसाची ने अपने समर कलेक्शन में बेहतरीन साड़ियों और लहंगों की रेंज उतारी है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन पीले और हरे रंग के शेड ज्यादा चलन में रहेंगे। सब्यसाची की ये गुलाबी रंग की साड़ी का शेड भी बेहद प्यारा है। अगर आपको साड़ियों से प्यार है तो होली से लेकर किसी भी उत्सव में इसे पहना जा सकता है।
समर कलेक्शन में पीले से लेकर बैंगनी तक के चटक रंगों की भरमार है। हांलाकि इसके साथ ही कुछ हल्के रंग भी मिल जाएंगे। जैसे क्रीम रंग की ये ऑर्गेजा साड़ी गर्मियों में देखने पर आंखों को बहुत सुकून देगी।
वहीं ये पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहन आप किसी भी महफिल की जान बन सकती हैं। लाइट एंब्रायडरी वाली इस साड़ी के साथ हैवी शिमरी ब्लाउज बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए साड़ी पहनने क सोच रही हैं तो मरून रंग की ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। सब्यसाची ने इस साड़ी को वेरी बेरी मॉलबेरी कॉकटेल साड़ी नाम दिया है।