मलाइका अरोड़ा का हर कदम सुर्खियों में रहता है। एक दिन पहले ही ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर निकली मलाइका बिना मेकअप के स्पॉट हुईं थीं। जहां पर उनका लुक बहुत ही कैजुअल था और उन्होंने सफेद रंग की कटआउट ड्रेस पहनी थी। एक बार फिर मलाइका चर्चा में आ गईं है और वजह है येलो रंग की उनकी ड्रेस। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मां का जन्मदिन मनाने पहुंची मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
अर्जुन कपूर संग पीली ड्रेस में दिखीं मलाइका अरोड़ा, इस गर्मी छाएगा सनशाइन येलो कलर
अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अर्जुन कपूर और बेटे के साथ पहुंची मलाइका पीली रंग की ड्रेस में बेहद शानदार नजर आ रहीं थीं। वहीं उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा भी थीं। अमृता अरोड़ा ने काले रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी। जबकि साथ में गोल्डन फंकी नेकपीस उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
पीले रंगी बहुत ही बोल्ड ड्रेस में एक इवेंट में पहुंची मलाइका अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। लेकिन अपनी मां के जन्मदिन पर पहुंची मलाइका ने बेहद खूबसूरत येलो शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसकी डीप प्लगिंग नेकलाइन और फ्रिल स्लीव उसे खूबसूरत बना रही है।
येलो के साथ रेड रंग का एंकल लेंथ बूट और लाल लिपस्टिक उनके लुक में ड्राम ऐ़ड कर रहें हैं। हाथों में रेड एंड व्हाइट क्लच लिए मलाइका का लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। साथ में ग्रीन रंग का ट्राउजर और ब्लैक टीशर्ट पहने अर्जुन कपूर परफेक्ट कपल गोल देते नजर आ रहें हैं।
रविवार की रात को रोमांटिक डिनर डेट पर निकली मलाइका सफेद रंग की कटआउट ड्रेस पहन रखी थी। जिसके साथ उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया था। मलाइका की ये तस्वीरें खासा सुर्खियां बटोर रही थीं। जिसके एक ही दिन बाद अपने खूबसूरत अवतार में वो एक बार फिर फैंस का दिल लूटने को तैयार नजर आ रही हैं।