फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर पुरुषों को भी दिखाना चाहिए अपना अलग अंदाज, यहां ये लें तैयार होने के टिप्स

Sat, 18 Jan 2025 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 03:10 PM IST
सार

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी गणतंत्र दिवस के दिन अपना अलग अंदाज दिखाना चाहिए। यहां हम आपको इसके लिए टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2025 trendy outfit idea for men republic Day Dress For Men
गणतंत्र दिवस पर पुरुषों को भी दिखाना चाहिए अपना अलग अंदाज - फोटो : instagram

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। ये दिन भारतीय लोकतंत्र की स्थिरता, आजादी और संविधान की ताकत का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके बाद भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया। इस दिन भारत में उत्सव, परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में नई दिल्ली में राजपथ पर होने वाली भव्य परेड होती है।



इस दिन को लेकर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है।ऐसे में हर कोई 26 जनवरी के दिन तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है। महिलाओं के पास तो इसको लेकर काफी विकल्प होते हैं, लेकिन पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो कैसे तैयार हों। ऐसे में हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

Republic Day 2025 trendy outfit idea for men republic Day Dress For Men
तिरंगा शेड के कपड़े - फोटो : instagram
तिरंगा शेड के कपड़े 

गणतंत्र दिवस के दिन केसरिया, सफेद, और हरा रंग इस्तेमाल करके आप तैयार हो सकते हैं। इसके लिए आप एक हल्की केसरिया रंग की शर्ट या टी-शर्ट या कुर्ता पहन सकते हैं, जो आपको देशभक्ति का अहसास दिलाएगी। इसे सफेद या हरे रंग के पेंट के साथ पेयर करें। 

 
Republic Day 2025 trendy outfit idea for men republic Day Dress For Men
फॉर्मल लुक करें कैरी - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

फॉर्मल लुक करें कैरी

गणतंत्र दिवस पर फॉर्मल पहनावा बहुत अच्छा विकल्प होता है, खासकर यदि आप किसी सरकारी समारोह या ऑफिस में भाग ले रहे हैं। इसके लिए आप स्लिम फिट ब्लैक या ग्रे सूट पहन सकते हैं, जिसे तिरंगे रंग के टाई या पॉकेट स्कॉयर के साथ ड्रेस अप करें। यह लुक न केवल प्रोफेशनल होता है, बल्कि स्टाइलिश भी होता है। काले या ग्रे रंग का पैंट और मैचिंग जैकेट के साथ सफेद शर्ट भी शानदार दिखता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 trendy outfit idea for men republic Day Dress For Men
सफेद कुर्ता-पायजामा पहनें - फोटो : instagram

सफेद कुर्ता-पायजामा पहनें

सफेद रंग का कुर्ता पायजामा आप गणतंत्र दिवस के दिन कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चाहें तो चेस्ट पर तिरंगे वाला ब्रोच लगाएं। इसके अलावा आप चाहें को प्लेन सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ तिरंगे वाला दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। यह न केवल भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है, बल्कि आपको एक विशिष्ट और शानदार लुक भी देता है।

विज्ञापन
Republic Day 2025 trendy outfit idea for men republic Day Dress For Men
फुटवियर ऐसे पहनें - फोटो : instagram

फुटवियर ऐसे पहनें

अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए सही फुटवियर अवश्य पहनें। गणतंत्र दिवस के लिए यदि आप फॉर्मल लुक चाहते हैं, तो अच्छे से सजे हुए ब्लैक या ब्राउन शूज एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। कुर्ते के साथ पैरों में मोजरी या लोफर भी कैरी कर सकते हैं। 
   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed