Nail Extension At Home: जिस तरह से मेकअप महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है, ठीक उसी तरह से नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट से महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ती है। आज के समय में हर गली-मोहल्ले में नेल सैलून खुल गए हैं, जहां बेहद कम दामों में नेल एक्सटेंशन से लेकर नेल आर्ट तक कराई जाती है।
Nail Extension At Home: घर पर नेल एक्सटेंशन करके बचाएं नेल सैलून के पैसे, जानें इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका
घर पर नेल एक्सटेंशन करने से आप सैलून के खर्चे बचा सकती हैं और अपनी पसंद के मुताबिक लंबे और खूबसूरत नाखून पा सकती हैं। ये बाजार से ज्यादा किफायती रहेंगे।
नेल एक्सटेंशन करने के लिए जरूरी सामान
- नेल टिप्स ( प्लास्टिक के नकली नाखून)
- नेल ग्लू– नेल टिप्स को नाखून पर चिपकाने के लिए
- ऐक्रेलिक पाउडर और मोनोमर
- नाखून फाइलर– नाखूनों को सही आकार देने के लिए
- नेल प्राइमर – नाखूनों की सतह को साफ करने के लिए
- नेल फॉर्म्स– ऐक्रेलिक या जेल नेल बनाने के लिए (अगर टिप्स नहीं इस्तेमाल कर रही हैं)
- जेल या ऐक्रेलिक ब्रश – फिनिशिंग के लिए
- टॉप कोट और बेस कोट– नेल एक्सटेंशन को लंबे समय तक टिके रखने के लिए
- क्यूटिकल ऑयल
- यूवी लाइट
जानें नेल एक्सटेंशन का सही तरीका
स्टेप 1- नेल एक्सटेंशन करने के लिए सबसे पहले अपने नाखूनों को साफ करें और किसी भी पुराने नेल पॉलिश को हटा लें। अब नाखूनों की शेप को सही करें। यदि क्यूटिकल्स ज्यादा हैं, तो इन्हें ट्रिम करें। इसके बाद नेल प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि नाखूनों की सतह अच्छे से साफ हो और नेल टिप्स या ऐक्रेलिक पाउडर चिपकने में आसानी हो।
स्टेप 2 - नाखूनों को तैयार करने के बाद ऐसे नेल टिप्स का चयन करें, जो आपके नाखूनों की लंबाई और आकार के हिसाब से फिट हों। एक-एक करके टिप्स को नाखूनों पर लगा लें। ध्यान रखें कि टिप्स नाखूनों के आकार से बहुत बड़ी या छोटी न हों। नेल ग्लू का उपयोग करके टिप्स को नाखूनों के ऊपर अच्छी तरह से चिपकाएं। यदि उंगली में अतिरिक्त ग्लू लग गया है तो उसे सूती कपड़े से साफ करें।
स्टेप 3- यदि आप ऐक्रेलिक पाउडर और मोनोमर का उपयोग कर रही हैं, तो ऐक्रेलिक पाउडर को मोनोमर के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर इसे ब्रश से नाखून पर लगाएं। पहले बेस कोट लगाकर फिर एक पतली परत ऐक्रेलिक की लगाएं। इसे सूखने के लिए कुछ मिनट तक छोड़ें। उस यूवी लाइट में कुछ सेकंड के लिए सूखने के लिए रखें।