रश्मि देसाई टीवी जगत की मशहूर अदाकारा हैं। इन दिनों रश्मि सोशल मीडिया में काफी चर्चाओं में हैं। रश्मि के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। रश्मि अपने दमदार अभिनय और खूबसूरत स्टाइल के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। हाल ही में रश्मि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। रश्मि इस वीडियो में बंगाली लुक में नजर आ रही हैं और बेहद ही प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए वायरल वीडियो और तस्वीरें...
रश्मि देसाई ने बंगाली लुक में कराया फोटोशूट...लाल साड़ी में लग रही हैं बेहद प्यारी, वायरल हो रहा है वीडियो
रश्मि इस वीडियो में लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और लाल चूड़ियां पहने हुए बंगाली स्टाइल में नजर आ रही हैं। रश्मि का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रश्मि बंगाली लुक में काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
रश्मि इस वीडियो में फोटोशूट कराती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। लाल साड़ी और बंगाली लुक में रश्मि को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
फोटोशूट के दौरान रश्मि के एक्सप्रेशंस भी बड़े कमाल के लग रहे हैं। इस वीडियो में रश्मि डांस करते हुए नजर आ रही हैं। रश्मि ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- इसके साथ प्यार में हूं। रश्मि पर लाल रंग काफी सूट कर रहा है।
रश्मि ने वीडियो के साथ बंगाली स्टाइल में कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। बंगाली लुक में रश्मि काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। रश्मि सोशल मीडिया में अक्सर नए- नए स्टाइल में खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।