त्योहारों की सीजन शुरू हो चुका है। नवमी, दशहरा के बाद महिलाएं करवा चौथ की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस बार करवा चौथ के मौके पर सबसे खूबसूरत लुक में तैयार होना चाहती हैं। तो हिना खान के ट्रेडिशनल लुक जरूर आपके काम आएंगे। साड़ी से लेकर इंडोवेस्टर्न लुक में हिना की इन ईयररिंग्स और नेकपीस से आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
ज्यादातर महिलाएं त्योहारों या फिर पूजा के समय लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में हिना का ये लुक जिसमें वो लाल रंग का कुर्ता और साथ में हैवी गोल्डन कलर के ईयररिंग पहने नजर आ रही हैं, ट्राई कर सकती हैं। लाल रंग के साथ गोल्डन कलर की मैचिंग बिल्कुल परफेक्ट लगती है। तो मोतियों से लेकर बीड्स वाले गोल्डन ईयररिंग आप भी जरूर ट्राई करें।
अगर आप मल्टीकलर के एथिनिक आउटफिट को पहनने वाल हैं। तो हिना खान की ये मल्टीलेयर मोतियों वाली ईयररिंग्स जरूर आपकी मदद कर सकती है। हिना ने ब्लैक एंड मल्टीकलर की साड़ी को इस खास ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं इस हैवी ईयररिंग्स के साथ किसी भी तरह के नेकपीस की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में आपका लुक बहुत ज्यादा ओवर नहीं लगेगा। और आप इसे आसानी से फॉलो कर पाएंगी।
अगर आप इस बार नए आउटफिट की बजाये पुरानी प्रिंटेड साड़ी पहनने वाली हैं तो भी आपके स्टाइल में कमी नहीं आएगी। प्रिंटेड साड़ी के साथ आप लेयर वाले चोकर नेकपीस ट्राई करें। ये आपको बिल्कुल ट्रेंडी लुक देने के साथ ही भीड़ में सबसे हटके दिखाएंगे। बस अपने डीपकट नेक ब्लाउज के साथ ये नेकपीस आपको सबसे खूबसूरत दिखाने में मदद करेंगे। और हां इस लुक के साथ लो मेसी बन ट्राई करना बिल्कुल मत भूलिएगा।
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
अगर आप ट्रेंडी ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। इस बार सिल्वर ऑक्सीडाइस्ड ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं। ये नेकपीस और ईयररिंग आपके सिंपल से लुक में चार चांद लगाने के साथ ही आपको काफी ट्रेंडी लुक देने में भी मदद करेगा।