प्रियंका चोपड़ा यूं ही ग्लोबल स्टार नहीं बन गई हैं। उनकी हर स्टाइल सुर्खियां बन जाती हैं। उनका हर लुक लाइमलाइट में छा जाता है। इन दिनों वो लगातार काम में व्यस्त हैं और अपने शानदार फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। पिछले दिनों फिल्म द व्हाईट टाइगर की रिलीज के बाद अब वो अपनी लिखी किताब के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उनका बोल्ड फोटोशूट भी आ गया है। जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, प्रियंका ने फैशन मैगजीन एली के मार्च 2021 के संस्करण के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो स्विमवियर में पोज देती दिख रही हैं। मोनोक्रोम लुक की ये तस्वीर गजब ढा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए भी रेडी है। एक तस्वीर में जहां वो काले रंग के स्विमवियर के साथ काल्फ लेंथ बूट पहने दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटोज में वो लंदन की सड़कों पर घूमते दिख रही हैं।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रिंयका ने इस फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे में छोटे बालों में दिख रही हैं। वैसे बता दें कि प्रियंका ने हेयर केयर प्रोडक्ट की नई रेंज भी शुरू की है। जिसका प्रचार वो अपने इंस्टाग्राम पर करते दिखती हैं। इसके साथ ही वो जल्द ही अपनी स्ट्रगल की स्टोरी भी किताब के रूप में लेकर आने वाली हैं।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बात करें उनके फोटोशूट की तो एक तरफ जहां वो स्विम वियर में दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ लंदन की सड़कों पर वो एक्टिव वियर पहने हैं। जिसमे स्पोर्ट्स ब्रा के साथ जींस और कहीं पैंट उनके लुक को कंफर्टेबल बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रिंयका लगातार फैशन मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवा रही हैं। पिछले दिनों भी उनका स्प्रिंग समर 2021 का फोटोशूट वायरल हो रहा था। जिसमे वो अलग-अलग कलरफुल डिजाइनर ड्रेस में पोज दे रही थीं। वहीं इस बार उन्होंने स्विमवियर के साथ पोज दिया है। जिसे देख पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा को फैशन और स्टाइल के मामले में पीछे छोड़ना मुश्किल है।