फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 4: असल जिंदगी में कूल डूड हैं पंचायत के 'सचिव जी', लुक्स से आप भी ले सकते हैं टिप्स

Wed, 11 Jun 2025 05:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

Panchayat 4 Actor Jitendra Kumar Cook Looks: पंचायत वेब सीरीज में सचिव जी यानी कि जितेंद्र कुमार काफी साधारण दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी कूल हैं। यहां हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Panchayat 4 actor Jitendra Kumar latest looks release date of Panchayat season 4
असल जिंदगी में कूल डूड हैं पंचायत के 'सचिव जी' - फोटो : instagram-Jitendra Kumar

Panchayat 4 Actor Jitendra Kumar Cook Looks  :  प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज पंचायत के सीजन 4 का ट्रेलर आज आउट हो गया है। इसका इंतजार फैंस को लंबे समय से था। ट्रेलर के साथ-साथ आज इस सीरीज के चौथे सीजन के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।



नया सीजन 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक जैसे कलाकार अपनी एक्चटिंग से लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं।

बात करें जितेंद्र कुमार यानी कि सचिव जी की तो वो पहले सीजन से लेकर अभी तक काफी सिंपल लुक में नजर आए हैं, लेकिन अगर आप नजर डालेंगे उनकी असल जिंदगी पर तो रियल लाइफ में वो काफी कूल हैं। उनका अंदाज युवा लड़कों को काफी पसंद आता है। इसी के चलते हम यहां आपको साधारण से दिखने वाले सचिव का ऐसा अवतार दिखाएंगे, जिससे आप भी टिप्स ले सकते हैं। 

Panchayat 4 actor Jitendra Kumar latest looks release date of Panchayat season 4
पहला लुक - फोटो : instagram-Jitendra Kumar
पहला लुक

नजर डालें उनके पहले लुक पर तो ब्लैक रंग की कार्गो पैंट के साथ सफेद टीशर्ट और साथ में ब्लैक जैकेट वाला लुक उनपर खूब जच रहा है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के ही जूते पहनें हैं, जो कि हाइलाइट हो रहे हैं। एक हाथ में घड़ी और बिखरे-बिखरे बाल उनके लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं। 
Panchayat 4 actor Jitendra Kumar latest looks release date of Panchayat season 4
दूसरा लुक - फोटो : instagram-Jitendra Kumar
दूसरा लुक

वैसे तो ज्यादातर लड़के प्रिंटेड शर्ट पहनना पसंद नहीं करते लेकिन हमारे सचिव जी पर पीले रंग के फूल वाली शर्ट काफी जच रही है। उन्होंने इस प्रिंटेड शर्ट के साथ भी लूज कार्गो कैरी की है, जिसकी वजह है शर्ट का लुक काफी हाइलाइट हो रहा है। खास बात ये है कि इसके साथ उन्होंने स्नीकर्स पहने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 4 actor Jitendra Kumar latest looks release date of Panchayat season 4
तीसरा लुक - फोटो : instagram-Jitendra Kumar
तीसरा लुक

इस तरह का लुक लड़के गर्मी के साथ-साथ सर्दी के मौसम में भी कैरी करते हैं। हुडी हर लड़के को पहनना पसंद होती है। ब्लू रंग की कार्गो जींस के साथ लूज फिटिंग की हूडी उनके लुक को कूल बनाने का काम कर रही है। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं, ताकि उनका लुक और कूल लगे। 
विज्ञापन
Panchayat 4 actor Jitendra Kumar latest looks release date of Panchayat season 4
चौथा लुक - फोटो : instagram-Jitendra Kumar
चौथा लुक

ये लुक देखने में काफी सिंपल है, लेकिन इसमें भी सचिन जी का अंदाज किसी से कम नहीं है। ग्रे रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट उनके लुक को स्टाइल बनाने का काम कर रही है। आप चाहें तो ऐसा लुक कैरी कर सकते हैं क्योंकि लिनेन फैब्रिक की शर्ट देखने में काफी कमाल का लगती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed