बॉलीवुड के सितारों ने रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो कॉल के जरिए तो कोई अपने परिवार के साथ सितारे नजर आए। जिसमें करीना कपूर, रणबीर कपूर से लेकर अनन्या पांडे और कृति सेनन तक शामिल हैं। वहीं इन सबके लुक्स भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं नुसरत जहां भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी अपनी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
नुसरत जहां ने रक्षाबंधन पर शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल
दरअसल बंगाली ब्यूटी और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने रक्षाबंधन लुक बुक कैप्शन के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जिसमें वो सॉफ्ट ग्लोई मेकअप में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पिंक लिप्स, शाइनी पिंक चिक्स के साथ वेल डिफाइन आइब्रो और ओवरलोड मस्कारे के साथ नुसरत हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही थीं।
वहीं बात करें आउटफिट की तो गोल्डन जरी के बॉर्डर वाली पिंक साड़ी और मिंट ग्रीन रंग के फ्लोरल फुल स्लीव ब्लाउज के साथ नुसरत ने माथे पर बिंदी भी लगा रखी थी। वहीं साथ में मोतियों का नेकपीस और मंगलसूत्र पहने नुसरत का ये रक्षाबंधन लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं नुसरत ने इन दो तस्वीरों के साथ एक तस्वीर अपने पति के साथ भी शेयर की।
जिसमें दोनों एक दूसरे में खोये हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखते ही ट्रोलर्स ने नुसरत को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि हसबैंड के साथ फोटो क्यो डाल रही हो राखी पर, वहीं दूसरे ने भी इस तरह के सवाल के साथ मजाक उड़ाया है।
ट्रोलर्स के ट्रोल करने के अलावा फैंस ने नुसरत के इस लुक की काफी तारीफ की है। वैसे नुसरत अक्सर ही फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो अक्सर ही खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों ही इंस्टा पर चैलेंज को एक्सेप्ट कर नुसरत ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी।
View this post on Instagram
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on