बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। ऐसे में नोरा फतेही कैसे पीछे रहती। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में वो फैंस को ईद मुबारक कहती नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने करीबी लोगों के साथ ईद मनाया। वहीं वो फैंस को भी मुबारकबाद देना नहीं भूलीं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा ने फैंस के साथ ही करीबियों के साथ ईद मनाने के लिए बेहद खूबसूरत आउटफिट का चुनाव किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही बेहत प्यारी नजर आईं। पेस्टल कलर के इस शरारा सेट में नोरा का लुक शानदार नजर आया। दिलबर गर्ल नोरा ने इन तस्वीरों को इंस्टग्राम पर साझा की है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा का ये लुक समर फेस्टिवल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसमे वो पेस्टल ग्रीन कलर की शार्ट कुर्ती के साथ शरारा पहनें पोज दे रही हैं। स्लीवलेस डिजाइन की इस कुर्ती पर प्लजिंग नेकलाइन बनी है। वहीं इस कुर्ती पर नीले रंग के रेशमी धागों से फूलों की कढ़ाई की गई है। जिसके साथ ग्रीन और गोल्डन शेड्स भी शामिल किए गए हैं। वहीं गोटा पट्टी वर्क के साथ ही स्ट्राईप्ड बीज और व्हाइट शेड की एंब्रायडरी की गई है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा का ये कुर्ता उनकी फिगर फिटिंग के हिसाब से था। जिसमे उनकी कर्वी फिगर आसानी से फ्लांट हो रही थी। वहीं इस स्लिम फिट कुर्ते को नोरा ने मैचिंग के शरारा पैंट और दुपट्टे के साथ मैच किया था। जिस पर ओम्बर शेड और फ्लोरल प्रिंट बने हैं। नोरा का ये कुर्ता समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। जब कि नोरा ने इस पेस्टल ग्रीन कलर के कुर्ते के साथ परफेक्ट मेकअप मैच किया था।
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
जिसमे नेचुरल ग्लॉसी पिंक शेड लिपस्टिक के साथ ही मैट टोन बेस मेकअप शामिल था। वहीं कानों में पर्ल स्टड और ओपन हेयर पूरे लुक को बेहद खास बना रहे हैं। नोरा ने इस शरारा आउटफिट को मैचिंग की मोजरी के साथ कंप्लीट लुक दिया था।