{"_id":"5f3a64031110ce69553e6203","slug":"nia-sharma-wear-floral-lehenga-copied-karisma-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब निया शर्मा ने पहन लिए करिश्मा कपूर जैसे कपड़े, फैंस को नहीं आया था पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब निया शर्मा ने पहन लिए करिश्मा कपूर जैसे कपड़े, फैंस को नहीं आया था पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा
Link Copied
कई बार छोटे पर्दे के सितारे हो या बड़े पर्दे के सितारें, इनकी ड्रेस एक दूसरे से मैच हो जाना आम बात है। वहीं बहुत सारे डिजाइनर एक दूसरे से इंस्पिरेशन भी लेते हैं। लेकिन कई बार ये इंस्पिरेशन एक्ट्रेसेज के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। और वो ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। कटरीना हो या दीपिका पादुकोण, इन सितारों की ड्रेस एक दूसरे से मैच करती दिखी है। वहीं निया शर्मा की ड्रेस को देख यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
2 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
वैसे तो निया शर्मा स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। लेकिन कभी कभार ये भी ट्रोल हो जाती हैं। ऐसा हुआ जब टीवी की एक्ट्रेस निया शर्मा ने फ्लोरल प्रिंट का स्कर्ट पहना। दरअसल, टीवी शो के एक एपिसोड में निया ने सफेद लेयर्ड स्कर्ट जिस पर गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट बने थे, पहना था। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। हालांकि इस एथिनिक लुक की तुलना लोगों ने करिश्मा कपूर के इस सब्यसाची क्रिएशन से कर दी।
3 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर ने सब्यसाची के डिजाइन किए इस खूबसूरत फ्लोरल स्कर्ट को हरे रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसे उन्होंने चोकर नेकपीस और मिड पार्टीशन हेयरबन के साथ मांगटीका के साथ पूरा किया था। वहीं करिश्मा कपूर का ये लुक काफी आकर्षक भी लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
copy cat
- फोटो : instagram
वहीं निया शर्मा ने अपने इस मिलते-जुलते ड्रेस को नीले रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं इस लुक के साथ निया हैवी ईयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं। जिसमें निया का लुक भी कुछ कम अट्रैक्टिव नहीं था। हालांकि निया शर्मा के इस लुक को एक इंस्टाग्राम पेज पर गंदी कॉपी भी कहा गया। फिलहाल जो भी हो करिश्मा कपूर की तरह ही निया का लुक भी कुछ कम अट्रैक्टिव नही है।
वैसे ये पहली बार नहीं था कि निया शर्मा ट्रोलर के निशाने पर रही हों। वो कई बार अपने फैशनेबल लुक को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। करिश्मा कपूर के साथ ही उनके लुक की तुलना जान्हवी कपूर की ड्रेस से भी हो चुकी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।