फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में नेहा धूपिया ने कॉपी किया अनुष्का शर्मा का स्टाइल, पहना इस फेमस डिजाइनर का लहंगा

Thu, 10 May 2018 04:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia-Angad Bedi wedding: Neha looks Punjabi bride in a pastel pink Anita Dongre lehenga
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में नेहा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार नेहा अपने किसी बेबाक बयान की वजह से नहीं बल्कि गुपचुप रचाई गई शादी की वजह से खबरों में हैं। दरअसल 37 साल की नेहा ने खुद से 2 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी रही। 
Neha Dhupia-Angad Bedi wedding: Neha looks Punjabi bride in a pastel pink Anita Dongre lehenga
नेहा की शादी की जानकारी फिल्म मेकर करण जौहर ने ट्वीट कर फैंस को दी। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी बेहद स्पेशल फ्रेंड नेहा धूपिया ने जेंटलमैन और टैलेंटेड अंगद बेदी से सिख रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। मैं उन्हें दशकों तक के अनकंडीशनल लव की शुभकामनाएं देता हूं।'

 
Neha Dhupia-Angad Bedi wedding: Neha looks Punjabi bride in a pastel pink Anita Dongre lehenga
बता दें, करण जौहर के ट्वीट के बाद नेहा ने अपनी शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर  की हैं। नेहा ने अपनी शादी में डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल सॉफ्ट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia-Angad Bedi wedding: Neha looks Punjabi bride in a pastel pink Anita Dongre lehenga
नेहा ने अपने इस ब्राइडल लहंगे के साथ सोने और पन्ना से बना चोकर पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने लहंगे से मैच करते हुए  झुमके और डायमंड शेप का मांग टीका पहना हुआ है। 

 
विज्ञापन
Neha Dhupia-Angad Bedi wedding: Neha looks Punjabi bride in a pastel pink Anita Dongre lehenga
नेहा इस लहंगे में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि अंगद बेदी सफेद रंग की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। नेहा ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला। आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! @angadbedi ❤। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed