Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
After Sonam Kapoor here comes lalu son Tej Pratap would be Aishwarya Rai Mehendi design
{"_id":"5af3ef544f1c1b340a8b8f66","slug":"after-sonam-kapoor-here-comes-lalu-son-tej-pratap-would-be-aishwarya-rai-mehendi-design","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर के बाद सामने आईं ऐश्वर्या की मेहंदी की तस्वीरें , देखते ही शरमा गए लालू के लाल तेजप्रताप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सोनम कपूर के बाद सामने आईं ऐश्वर्या की मेहंदी की तस्वीरें , देखते ही शरमा गए लालू के लाल तेजप्रताप
Thu, 10 May 2018 01:34 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी के बाद अब एक और हाई प्रोफाइल शादी के किस्से लोगों की जुबान पर हैं। जी हां और यह शादी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की। बता दें, शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को लालू यादव के घर पर मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। आइए आपको दिखाते हैं लालू की बहू ऐश्वर्या राय के हाथों पर लगी मेहंदी का डिजाइन जिसे देखते ही शरमा गए लालू के लाल तेजप्रताप।
2 of 5
मेहंदी सेरेमनी में तेज प्रताप के साथ राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव समेत लालू के सभी बेटी और दामाद शामिल हुए। खास बात यह है कि मेहंदी के कार्यक्रम में दूल्हा तेज प्रताप यादव और दुल्हन ऐश्वर्या के लिए दो अलग-अलग मंच बनाए गए थे। जिन्हें फूलों से सजाया हुआ था।
3 of 5
मेहंदी की रस्मों के दौरान ऐश्वर्या अपनी बहनों के साथ मस्ती करती हुईं नजर आईं वहीं, तेज प्रताप यादव, छोटे भाई तेजस्वी यादव और मीसा भारती के पति के साथ बैठे हुए नजर आए। बता दें, चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेहंदी कार्यक्रम के लिए तेजप्रताप ने सफेद पायजामा, नीले रंग का कुर्ता और पीले रंग का नेहरू कोट पहना हुआ था जबकि, ऐश्वर्या हरे रंग के लहंगे में मेहंदी लगवा रही थीं।ऐश्वर्या के हाथों पर मेहंदी का सिंपल डिजाइन लगा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
खबरों की मानें तो मेहंदी की रस्म के बाद 11 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की मटकोर रस्म की जाएगी। बता दें, बिहार में शादी के दौरान यह एक रस्म निभाई जाती है। इस दिन वर - वधू को हल्दी लगाने की रस्म अदा की जाती है। जिसके बाद 12 मई को शादी की जाएगी। खबरों की मानें तो इस शादी में वीवीआईपी गेस्ट को मिलाकर 6,000 मेहमान पहुंचने वाले हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।