फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani: ईशा अंबानी के इन चार लुक्स ने दी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर

Sun, 07 Jul 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 07 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

अनंत अंबानी की शादी में उनकी बड़ी बहन ईशा अंबानी का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। आइए आपको उनके बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 

विज्ञापन
mukesh ambani daughter Isha Ambani best look in anant ambani and radhika merchant wedding ceremony
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

Isha Ambani: कई दिनों से सोशल मीडिया पर देश के सबसे नामी व्यापारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी छाई हुई है। दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है, जिस वजह से शादी की रस्में धूमधाम से जुलाई की शुरुआत से ही शुरू हो गई हैं। अभी तक मामेरू और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शरीक होने पहुंचे। इस दौरान अंबानी परिवार की हर महिला का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।



खासतौर पर बात करें अनंत अंबानी की बड़ी बहन ईशा अंबानी की तो वो हर कार्यक्रम में अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती दिखीं। अनंत अंबानी की शादी की रस्मों में उनकी बड़ी बहन ईशा अंबानी का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। अगर आपने अभी तक उनके लुक्स नहीं देखे हैं, तो आइए आपको भी उनके कुछ लुक्स दिखाते हैं। 

mukesh ambani daughter Isha Ambani best look in anant ambani and radhika merchant wedding ceremony
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

बांधनी प्री ड्रेप्ड साड़ी

अनंत और राधिका की मामेरू रस्म में ईशा अंबानी ने बांधनी प्रिंट की प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने मांग टीका, गले में चोकर और कानों में हैवी ईयररिंग्स भी पहने थे। इसके साथ ही हाथों में गोल्डन कड़े देखने में और भी ज्यादा प्यारे लग रहे थे 

mukesh ambani daughter Isha Ambani best look in anant ambani and radhika merchant wedding ceremony
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

स्कर्ट-टॉप

इस स्कर्ट और क्रॉप टॉप को वेस्टर्न टच देकर इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है। इस सिल्वर रंग की स्कर्ट के साथ उन्होंने ग्रीन और सिल्वर टॉप कैरी क्या था। इसके साथ खुले बाल उनके लुक को और प्यारा बना रहे थे। इस के साथ भी ईशा ने ग्रीन रंग की ही ज्वेलरी कैरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani daughter Isha Ambani best look in anant ambani and radhika merchant wedding ceremony
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

लहंगा

शादी से पहले ही एक कार्यक्रम में ईशा अंबानी ने ऑम्ब्रे शेड ऑरेंज कलर लहंगा कैरी किया है। इस खूबसूरत लहंगे के साथ उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल और स्टाइलिश ग्रीन कलर ज्वेलरी को स्टाइल करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाए। इस लहंगे को फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन से लिया गया है। 

विज्ञापन
mukesh ambani daughter Isha Ambani best look in anant ambani and radhika merchant wedding ceremony
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

ब्लू प्री-ड्रेप्ड साड़ी

ईशा अंबानी इस नीले रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ब्लू रंग की साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर रंग का ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी वजह से उनका लुक काफी अलग लग रहा है। इस साड़ी के साथ ईशा  ज्वेलरी के लिए मॉडर्न स्टोन डायमंड मिनिमल लुक चुना गया है। हैवी आईमेकअप के साथ ब्राउन शेड की लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed