फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Mistakes: अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां, आप भी जानें

Sat, 06 Jul 2024 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 06 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

 अगर आपको मेकअप करना पसंद है तो आप कुछ चीजों को ध्यान में रखकर इस दौरा न होने वाली गलतियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Makeup Mistakes in hindi avoid these things during makeup
अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां - फोटो : iStock

Makeup Mistakes:  शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। खासतौर पर अगर बात करें आजकल की लड़कियों की तो वो हर जगह अलग तरीके से मेकअप करना पसंद करती हैं। एक समय था, जब लड़कियां मेकअप सिर्फ अच्छा दिखने के लिए करती थीं, लेकिन आज के समय में मेकअप से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी के चलते हर लड़की के बैग में मेकअप के कुछ सामान जरूर होते हैं।



वैसे तो मेकअप करना काफी आसान होता है लेकिन बहुत सी लड़कियां मेकअप करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अक्सर मेकअप करते वक्त हो जाती हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इनका ध्यान रखना भी काफी आसान होता है। 

Makeup Mistakes in hindi avoid these things during makeup
अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां - फोटो : istock

मॉइश्चराइजर जरूर लगााएं

ज्यादातर महिलाएं ये सोचती हैं कि मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर लगाएंगी, तो आपका मेकअप और खूबसूरत तरह से ब्लेंड होगा। 

Makeup Mistakes in hindi avoid these things during makeup
अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां - फोटो : istock

करें सही फाउंडेशन का चुनाव

अगर आप गलत शेड के फाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Mistakes in hindi avoid these things during makeup
अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां - फोटो : pixabay

ना लगाएं लेयर पर लेयर

एक बार मेकअप होने के बाद उसके ऊपर अतिरिक्त लेयर ना लगाएं। इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। मेकअप की ज्यादा लेयर होने की वजह से मेकअप में क्रेक पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Makeup Mistakes in hindi avoid these things during makeup
अक्सर महिलाएं मेकअप के वक्त करती हैं ये गलतियां - फोटो : pixabay

सही से करें ब्लेंड

ज्यादातर महिलाएं महंगे मेकअप खरीद तो लेती हैं, लेकिन उन्हें मेकअप सही से ब्लेंड करना नहीं आता। ऐसे में मेकअप ब्लेंड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा घिसे नहीं। इससे मेकअप खराब हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed