फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Fashion: बारिश के मौसम में पहनें इन रंगों के कपड़े, इनसे बनाकर रखें दूरी

Wed, 12 Jul 2023 05:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Jul 2023 05:28 PM IST
सार

अगर आप बारिश के मौसम में असहज नहीं होना चाहते तो इस मौसम में कपड़े पहनते वक्त रंगों का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Monsoon Fashion best colour for monsoon season in rain in hindi
Monsoon - फोटो : Istock

Monsoon Fashion: देशभर में हो रही तेज मूसलाधार बारिश के हर कोई परेशान है। भले ही बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। मौसम कुछ ऐसा है कि कभी धूप होती है तो कभी बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग बारिश के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जिस तरह से हम गर्मी के मौसम में कपड़े पहनते वक्त उसके रंग और फैब्रिक का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बरसात में भी इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 



इस मौसम में नायलॉन, साटन, कॉलेस्टर मिक्स, सिन्थेटिक और वेलवेट के कपड़े इन्फेक्शन कर सकते हैं। ऐसे में इनके दूर ही रहना चाहिए ताकि शरीर पर किसी तरह का इंफेक्शन ना हों। आज हम आपको कुछ रंगों के बारे में भी बताएंगे, जिसे आप बरसात में बेधड़क पहन सकते हैं। अगर आप बारिश के मौसम में असहज नहीं होना चाहते तो इस मौसम में कपड़े पहनते वक्त रंगों का खास ध्यान रखें। 

Monsoon Fashion best colour for monsoon season in rain in hindi
white dress - फोटो : istock

सफेद रंग

बारिश के मौसम में आप आराम से सफेद रंग पहन सकते हैं। इसे पहनने के बाद आपको उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसे पहनते वक्त ध्यान रखें कि इसका कपड़ा इतना हल्का ना हो जो बारिश में भीगने के बाद पारदर्शी हो जाए। 

Monsoon Fashion best colour for monsoon season in rain in hindi
yellow kurta - फोटो : instagram

हल्का पीला रंग

गर्मी के साथ-साथ बारिश के मौसम में भी लोगों को हल्के रंग पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में भी हल्के पीले रंग को पहन सकते हैं। इस रंग में अगर आप फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनेंगी तो ये देखने में भी प्यारा लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Fashion best colour for monsoon season in rain in hindi
मानसून - फोटो : istock

स्काई ब्लू 

स्काई ब्लू आसमानी रंग को कहा जाता है। इस रंग के कपड़े बारिश में आपको फ्रेश दिखने में मदद करते हैं। इससे आपको ठंडक भी मिलती है। 

विज्ञापन
Monsoon Fashion best colour for monsoon season in rain in hindi
alia bhatt in pink kurta - फोटो : instagram

गुलाबी

लड़कियों के पसंदीदा कहे जाने वाले गुलाबी रंग को आप बरसात के मौसम में पहन सकते हैं। ये आंखों को भी काफी राहत पहुंचाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed