फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men's Fashion: स्टाइलिश दिखने के लिए इन युवा अभिनेताओं के लुक्स से लें टिप्स, ताकि दिखें सबसे क्लासी

Sat, 26 Apr 2025 04:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 26 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

यदि आप स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो इन यंग अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको यंग अभिनेताओं के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Men's Fashion tips inspired by young actors Vedang Raina to Taha Shah
स्टाइलिश दिखने के लिए इन युवा अभिनेताओं के लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram

Men's Fashion: लड़कियां तो खूबसूरत दिखने के लिए ट्रेंड फॉलो कर लेती हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि स्टाइलिश दिखने के लिए उन्हें क्या करना है? इसके लिए वो कुछ भी कैरी कर लेते हैं।



लड़कों की इसी परेशानी को देखते हुए इस लेख में हम आपको चार ऐसे यंग एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लुक्स युवाओं के लिए तो सबसे परफेक्ट हैं। इन अभिनेताओं ने कुछ-कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इनके लुक्स ज्यादातर जेन जी लड़कों को पसंद आते हैं। तो यदि आपके घर में भी कोई जेन जी टीनेज है, तो उनके लिए इन एक्टर्स से टिप्स लेकर खरीदारी करें। 

Men's Fashion tips inspired by young actors Vedang Raina to Taha Shah
वेदांग रैना - फोटो : instagram
वेदांग रैना

कुछ दिन पहले ही फिल्मों में डेब्यू करके धमाल मचाने वाले वेदांग रैना का अंदाज जेन जी किड्स के लिए परफेक्ट है। वो अक्सर बैगी कपड़ों में नजर आते हैं, जोकि आज-कल युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। ओवर साइज कपड़े आज के समय में काफी ट्रेंड में है। बैगी कपड़ों के साथ-साथ वेदांग एथनिक आउटफिट में भी कमाल के लगते हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। 
Men's Fashion tips inspired by young actors Vedang Raina to Taha Shah
बाबिल खान - फोटो : instagram

बाबिल खान

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में बेहद कम समय में अलग पहचान बनाने वाले बाबिल का अंदाज बाकियों से काफी अलग रहता है। वो फॉर्मल लुक को काफी अलग अंदाज में कैरी करते हैं। यदि आपको कुछ अलग हट कर पहनने का शौक है तो बाबिल के लुक्स से टिप्स लें। उनके पास प्रिंटेड आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Men's Fashion tips inspired by young actors Vedang Raina to Taha Shah
ताहा शाह - फोटो : instagram

ताहा शाह

हीरामंडी में अपना किरदार बखूबी निभाकर ताहा शाह ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका अंदाज हमेशा ही क्लासी रहता है। ऐसे में यदि आपको भी क्लासी दिखना पसंद है तो ताहा शाह के लुक्स पर एक नजर डाल लीजिए। उनके पास जोधपुरी से लेकर अन्य एथिकन आउटफिट का शानदार कलेक्शन रहता है। फॉर्मल में भी ताहा किसी से कम नहीं लगते हैं। 

विज्ञापन
Men's Fashion tips inspired by young actors Vedang Raina to Taha Shah
अमन देवगन - फोटो : instagram

अमन देवगन

इसी साल आजाद फिल्म में डेब्यू करने वाले अमन देवगन को अब हर कोई जानता है। वो अजय देवगन की बहन के बेटे हैं। कूल दिखने के लिए आप अमन के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। इस कुर्ते और पायजाम में अमन काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। इसके अलावा वो ज्यादा लेयरिंग वाले कपड़े पहनते हैं, क्योंकि उनपर वही जचते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed