Men's Fashion: लड़कियां तो खूबसूरत दिखने के लिए ट्रेंड फॉलो कर लेती हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि स्टाइलिश दिखने के लिए उन्हें क्या करना है? इसके लिए वो कुछ भी कैरी कर लेते हैं।
लड़कों की इसी परेशानी को देखते हुए इस लेख में हम आपको चार ऐसे यंग एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लुक्स युवाओं के लिए तो सबसे परफेक्ट हैं। इन अभिनेताओं ने कुछ-कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इनके लुक्स ज्यादातर जेन जी लड़कों को पसंद आते हैं। तो यदि आपके घर में भी कोई जेन जी टीनेज है, तो उनके लिए इन एक्टर्स से टिप्स लेकर खरीदारी करें।
2 of 5
वेदांग रैना
- फोटो : instagram
वेदांग रैना
कुछ दिन पहले ही फिल्मों में डेब्यू करके धमाल मचाने वाले वेदांग रैना का अंदाज जेन जी किड्स के लिए परफेक्ट है। वो अक्सर बैगी कपड़ों में नजर आते हैं, जोकि आज-कल युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। ओवर साइज कपड़े आज के समय में काफी ट्रेंड में है। बैगी कपड़ों के साथ-साथ वेदांग एथनिक आउटफिट में भी कमाल के लगते हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।
3 of 5
बाबिल खान
- फोटो : instagram
बाबिल खान
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में बेहद कम समय में अलग पहचान बनाने वाले बाबिल का अंदाज बाकियों से काफी अलग रहता है। वो फॉर्मल लुक को काफी अलग अंदाज में कैरी करते हैं। यदि आपको कुछ अलग हट कर पहनने का शौक है तो बाबिल के लुक्स से टिप्स लें। उनके पास प्रिंटेड आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन रहता है।
4 of 5
ताहा शाह
- फोटो : instagram
ताहा शाह
हीरामंडी में अपना किरदार बखूबी निभाकर ताहा शाह ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका अंदाज हमेशा ही क्लासी रहता है। ऐसे में यदि आपको भी क्लासी दिखना पसंद है तो ताहा शाह के लुक्स पर एक नजर डाल लीजिए। उनके पास जोधपुरी से लेकर अन्य एथिकन आउटफिट का शानदार कलेक्शन रहता है। फॉर्मल में भी ताहा किसी से कम नहीं लगते हैं।
5 of 5
अमन देवगन
- फोटो : instagram
अमन देवगन
इसी साल आजाद फिल्म में डेब्यू करने वाले अमन देवगन को अब हर कोई जानता है। वो अजय देवगन की बहन के बेटे हैं। कूल दिखने के लिए आप अमन के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। इस कुर्ते और पायजाम में अमन काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। इसके अलावा वो ज्यादा लेयरिंग वाले कपड़े पहनते हैं, क्योंकि उनपर वही जचते हैं।