फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Tips: अगर चाहिए मेहंदी का गाढ़ा रंग तो अपनाएं दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खे

Mon, 30 Oct 2023 04:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप अपनी मेहंदी का रंग डार्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
mehndi tips how to darken your mehndi colour mehndi ka rang dark kaise kare
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
Mehndi Tips: भारत में जब भी कोई शुभ काम होता है तो महिलाएं मेहंदी लगाती है। यहां मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। चाहे शादी-विवाह हो या कोई त्यौहार, हर उम्र की महिला हाथ पैरों में मेहंदी रचाती है। मेहंदी को महिलाओं की श्रृंगार का सबसे जरूरी सामान बताया जाता है। एक समय था, जब मेहंदी लगाने के लिए पहले उसके पत्ते तोड़े जाते थे, फिर ताजी मेहंदी को पीस कर हाथों पर रचाया जाता था, पर अब समय बदल गया है।


अब बाजार में रेडीमेड मेहंदी के कोन उपलब्ध रहते हैं, जिसे कुछ रुपये में खरीद कर मेहंदी लगाई जा सकती है। इस कोन को खरीदना तो आसान है लेकिन इससे कई बार मेहंदी का रंग ज्यादा अच्छा नहीं चढ़ता। मेहंदी का डार्क रंग लाना चाहती हैं तो कोशिश करें कि मेहंदी को घर पर घोलकर तैयार करें। इसके साथ ही आप मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए दादी-नानी के बताए गए घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। 
mehndi tips how to darken your mehndi colour mehndi ka rang dark kaise kare
चाय - फोटो : Pixabay

चायपत्ती के पानी का करें इस्तेमाल

अगर आपकी मेहंदी घोलने जा रही हैं तो उसे सादे पानी सी बजाए चाय पत्ती के पानी में घोलें। इससे मेहंदी का रंग काफी डार्क आएगा। इसके लिए आपको पिसी हुई मेहंदी कम दामों में बाजार में मिल जाएगी। 

mehndi tips how to darken your mehndi colour mehndi ka rang dark kaise kare
lemon

नींबू का रस

मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए मेहंदी घोलते वक्त ही इसमें 3 से 4 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इससे भी मेहंदी के रंग में बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mehndi tips how to darken your mehndi colour mehndi ka rang dark kaise kare
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

विक्स 

अगर आपकी मेहंदी का रंग डार्क नहीं होता है तो आप विक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले मेहंदी को हाथों मे लगा लें। जब इसे छुड़ाएं तो कुछ देर के लिए विक्स को हाथों में लगाएं। विक्स लगाने के पहले हाथों को गीला ना करें। 

विज्ञापन
mehndi tips how to darken your mehndi colour mehndi ka rang dark kaise kare
Cloves - फोटो : iStock

लौंग 

मेहंदी सूखने के बाद एक तवे पर लौंग डालें और जब इससे धुआं निकलने लगे तो इस धुएं से हाथ सेकें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed