फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सेलिब्रिटी से सीखें प्रिंटेड कॉटन साड़ी को ग्लैमरस तरीके से कैरी करने का स्टाइल

Sat, 28 Oct 2023 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
urfi javed saree paired With Designer Blouse looks bold
Urfi Javed - फोटो : instagram

हाल ही में रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आईं उर्फी जावेद इन दिनों अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी अधिकतर ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। कभी शार्ट डेनिम जैकेट में ब्रा फ्लॉन्ट करते तो कभी टी शर्ट को काटकर हाफ शोल्डर टॉप बनाकर चर्चा में आने वाली उर्फी केवल अपने वेस्टर्न लुक से ही लोगों को मदहोश नहीं करतीं, बल्कि साड़ी में भी कमाल की लगती हैं। उर्फी कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं। सिंपल प्रिंटेड कॉटन साड़ियों को स्टाइलिश, ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में कैरी करने में उर्फी माहिर हैं। इतना ही नहीं उर्फी के साड़ी लुक में सबसे अधिक आकर्षक होते हैं उनके ब्लाउज के स्टाइल। उर्फी ने इंस्टाग्राम के जरिये ये बताया भी है कि वे अपनी साड़ियो के ब्लाउज खुद डिजाइन करती हैं। उर्फी के इस अंदाज से साबित होता है कि डिजाइनर और स्टाइलिश कपड़ों के लिए हमें किसी बड़े ब्रांड में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, आप खुद कपड़ों को अपनी सहजता के मुताबिक डिजाइन कर सकते हैं या अपने स्टाइल को थोड़ा सा बदल कर नया लुक ला सकते हैं। चलिए नजर डालते हैं उर्फी के फैशन एक्पेरिमेंट पर।  

urfi javed saree paired With Designer Blouse looks bold
उर्फी का साड़ी लुक - फोटो : instagram/urf7i

उर्फी ने मुस्लिन कॉटन की साड़ी पहनी है। ब्राइट येलो और ब्लैक प्रिंट कलर की इस साड़ी में उर्फी ने ब्लैक ब्लाउज पेयर किया है। इसके साथ गोल्डन इयररिंग कैरी की है। उर्फी ने हल्का मेकअप भी किया हुआ है।

urfi javed saree paired With Designer Blouse looks bold
उर्फी का साड़ी लुक - फोटो : instagram/urf7i

प्रिंटेड साड़ी तो आपके पास भी होगी लेकिन उर्फी कॉटन की प्रिंटेड साड़ियों को बेहद प्रभावशाली ढंग से कैरी करने में सक्षम हैं। उन्होंने बैगनी और ब्लू प्रिंट की साड़ी पहनी हुयी है। जिसके साथ उन्होंने स्ट्रेपलेस ब्लाउज कैरी किया है। साथ ही गोल्डन और ग्रीन चोकर नेक पीस पहना हुआ है और मैचिंग ईयररिंग पहनी है। बाल खुले हैं और आई मेकअप से आँखों को हाईलाइट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed saree paired With Designer Blouse looks bold
उर्फी का साड़ी लुक - फोटो : instagram/urf7i

उर्फी जावेद ने साड़ी में बोल्ड लुक देने में माहिर है। उन्होंने सिजलिंग साड़ी को बेहद ग्लैमरस तरीके से कैरी किया है। चमचमाते नो स्लीव्स ब्लाउज को इस साड़ी के साथ कैरी किया है, जो किसी भी पार्टी में बेहद सुंदर लुक देगी। उन्होंने साड़ी के पल्लो को भी लपेट कर स्टाइल दिया है।

विज्ञापन
urfi javed saree paired With Designer Blouse looks bold
उर्फी का साड़ी लुक - फोटो : instagram/urf7i

उर्फी डार्क ग्रीन कलर की सीक्वेंस साड़ी पहनी हैं। साड़ी के साथ ग्रीन सिल्क का ब्लाउज पेयर किया है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी ने हैवी ग्रीन चोकर स्टाइल नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनी है। मेकअप की बात करें तो उर्फी ने शिमरी ग्रीन आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक कैरी की है। साथ ही बालों में बन बनाकर हेयर स्टाइल दिया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed