मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। नए साल का जश्न मनाने के लिए मलाइका अपनी बहन और परिवार के साथ ही ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा पहुंची थी। जहां से वो लगातार तस्वीरें साझा कर फैंस को अपडेट कर रही थी। लेकिन इसी सीरीज की कुछ तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
मलाइका ने नए साल से पहले बिकिनी में तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद वो ऐसी ड्रेस पहने दिखीं। जिसे देख सब उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, मलाइका की इस हरे रंग की को-आर्ड सेट वाले लुक में नजर आईं। जिसमे वो पौधों के बीचोबीच पोज दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी ड्रेस हल्के हरे रंग की थी।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी ड्रेस देख एक यूजर ने लिखा है, तुम तो पत्ता गोभा लग रही हो। वहीं एक अन्य ने लिखा है, ये तो डब्बू रतनानी का पेड़ है। वहीं एक अन्य ने लिखा- टार्जन की बहन लग रही हो। वहीं कुछ लोगों ने मलाइका को खुद को ढकने की नसीहत भी दे डाली।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो मलाइका अरोड़ा के इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने खींची हैं। दोनों कपल गोवा में जमकर इन्ज्वॉय कर रहा है। हालांकि कपल अक्सर 10 साल की उम्र के फासले के चलते ट्रोलर के निशाने पर रहता है।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial
बीते दिनों मलाइका ने कंफर्म किया था कि क्वारंटीन में वे अर्जुन कपूर के साथ थीं। और उनके साथ बिताया हर पल शानदार होता है। बता दें कि मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिलेशनशिप का इजहार अर्जुन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर किया था। वहीं कपल की शादी की खबरें खूब चर्चा में है। नए साल के मौके पर भी मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा की है। जिसमे मलाइका सुनहरे रंग के पैंट सूट में रेडी हैं। इस पैंट सूट को मलाइका ने बोल्ड लुक देने के लिए टॉप की जगह ब्रालेट के साथ मैच किया है।