फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: बैकलेस ड्रेस पहने मलाइका अरोड़ा दिखीं बेहद हसीन, ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ यूं दे दिया पोज

Mon, 25 Jul 2022 02:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
malaika arora glamorous style in 1 lakh purple short dress poses with arjun kapoor hand in hand
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी जहां भी जाती है। हर किसी की निगाहें सबको छोड़ उन पर ही टिक जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ जब मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बाहों में बांहे डाले पार्टी में पहुंची। दरअसल. फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने पार्टी होस्ट की जो कि निर्देशक जोड़ी रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी सितारे पहुंचे। लेकिन सारी लाइमलाइट बटोरी मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने। 

malaika arora glamorous style in 1 lakh purple short dress poses with arjun kapoor hand in hand
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ मैचिंग कपड़ों को चुना था। जहां अर्जुन कपूर डार्क पर्पल शेड की शर्ट और जींस को पहने दिखे। तो वहीं मलाइका अरो़ड़ा ने पर्पल शेड की शानदार ड्रेस चुनी थी। जिसकी बैकलेस डिजाइन सारी लाइमलाइट चुरा रही थी। मलाइका इस चमचमाती ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

malaika arora glamorous style in 1 lakh purple short dress poses with arjun kapoor hand in hand
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें ड्रेस की तो मलाइका ने पर्पल शेड की ड्रेस को चुना था। जिसकी बैकलेस डिजाइन के साथ ही शार्ट लेंथ इसे खास बना रही थी। वहीं स्केवअर शेप की नेकलाइन के साथ स्पैगेटी स्लीव थी। वहीं बैक पर ब्लैक फैब्रिक लगा था। जिसके साथ मलाइका ने पर्पल शेड की प्वाइंटेड पम्प्स को मैच किया था। जबकि हाथों में सिल्वर पर्स अटेंशन चुरा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora glamorous style in 1 lakh purple short dress poses with arjun kapoor hand in hand
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा ने इस चमचमाते पर्पल कलर के शार्ट लेंथ ड्रेस को सेंटर पार्टेड खुले बालों के साथ पूरा किया था। जबकि ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक और पिंक ब्लस चिक्स मलाइका को बेहद खूबसूरत बना रहे थे। मलाइका ने अपने चिक्स को बीमिंग हाईलाइटर की मदद से हाईलाइट किया था। इस पार्टी में पहुंची मलाइका ने अर्जुन कपूर की बांहों में बांहे डाले कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हुईं। 

विज्ञापन
malaika arora glamorous style in 1 lakh purple short dress poses with arjun kapoor hand in hand
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि मलाइका अरो़ड़ा इस ड्रेस को लेकर ट्रोल भी हुईं। दरअसल. इस ड्रेस की कीमत है करीब 1,19,776 रुपये। इस ड्रेस की कीमत जानने के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक ने तो लिखा कि इससे अच्छा तो आईफोन खरीद लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed