फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani Dress: बोल्ड टॉप के साथ दिशा ने पहनी ऐसी स्कर्ट, बार-बार ठीक करते आईं नजर

Mon, 25 Jul 2022 12:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
disha patani uncomfortable with silver shimmer skirt in ek villain returns promotional event
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इस फिल्म से ज्यादा दिशा अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रमोशनल इवेंट में के लिए वो जैसे ही कैमरे के सामने आती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगते हैं। इन इवेंट पर दिशा जबरदस्त बोल्ड अंदाज में पहुंच रही हैं। शार्ट्स और डीप नेकलाइन ड्रेसेज के साथ दिशा अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करने को कोई मौका नहीं छोड़ती। हालांकि कई बार खुद एक्ट्रेस भी अपने कपड़ों में असहज हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

disha patani uncomfortable with silver shimmer skirt in ek villain returns promotional event
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

जब वो प्रमोशनल इवेंट में क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनें पहुंची। दरअसल, अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया के साथ दिशा पाटनी फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थीं। जहां पर दिशा ने नियॉन ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप को पहना था। जिसकी डीप स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन इसे जबरदस्त बोल्ड लुक दे रही थी। जिसके साथ ही इस टॉप की फुल स्लीव दिशा के स्लिम हाथों को अच्छे से डिफाइन करती दिखी। वहीं इस नियॉन ग्रीन कलर के टॉप के साथ दिशा ने सिल्वर कलर की स्कर्ट को चुना। 

disha patani uncomfortable with silver shimmer skirt in ek villain returns promotional event
स्कर्ट में असहज हुईं दिशा पाटनी - फोटो : instagram

जिसकी थाई हाई स्लिट और एंकल लेंथ इसे खास बना रही थी। वहीं सिल्वर सिकुइन वर्क वाली इस स्कर्ट में दिशा भी बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं। हालांकि दिशा की ये स्कर्ट देखने में जितनी खास थी। दिशा इसे पहन उतनी ही असहज दिखी और बार बार स्कर्ट को ऊपर खिसकाते दिखीं। जैसे ही स्टेज की तरफ बढ़ी दिशा ने स्कर्ट को ऊपर की तरफ खिसकाया। वहीं मिस पाटनी स्टेज पर भी स्कर्ट को ठीक करते कैमरे में कैद हो गईं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani uncomfortable with silver shimmer skirt in ek villain returns promotional event
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा की इस हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग दिशा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि दिशा जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन के लिए पहने उनके छोटे कपड़े काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। वहीं उनके लुक के वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed