फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: इन टिप्स को अपनाकर मेकअप को और बेहतर बना सकती हैं आप, जानें कैसे?

Fri, 02 Jun 2023 10:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

अगर आप अपने मेकअप को और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. 

विज्ञापन
Makeup Tips Know Makeup Tips in Hindi How to Do Perfect Makeup Step by Step
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Makeup Tips: शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। लड़कियां जैसे-जैसे बड़ी होती हैं, उन्हें मेकअप करने का शौक चढ़ता रहता है। महिलाएं कहीं जाने से पहले आराम से बैठ कर मेकअप करना पसंद करती हैं। मेकअप प्रोडक्ट्स काफी महंगे आते हैं। इस वजह से कई महिलाएं हर मेकअप प्रोडक्ट को खरीद नहीं पाती। ऐसे में पूरा मेकअप सही से करना बेहद मुश्किल हो जाता है।



इसी के चलते आज के लेख में हम आपको मेकअप करने की कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप कम मेकअप के सामानों में भी पूरा मेकअप काफी आसानी से कर लेंगी। किसी को इस बारे में पता भी नहीं लगेगा कि आपके पास कौन सा मेकअप प्रोडक्ट नहीं था। इन ट्रिक्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए बिना देर करते हुए आपको भी मेकअप की इन सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में बताते हैं। 

Makeup Tips Know Makeup Tips in Hindi How to Do Perfect Makeup Step by Step
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लिप प्लंपर न हो तो क्या करें? 

अक्सर ऐसा होता है कि बहुत सी महिलाएं लिप प्लंपर के बारे में जानती ही नहीं हैं। इसका इस्तेमाल होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसे में यदि आपके आप ये नहीं है तो आप लिप ग्लॉस में थोड़ा पेपरमिंट ऑयल और कैयेन पेपर पाउडर मिला सकती हैं। इससे आपके होंठों को मॉइस्चराइजर की कमी महसूस नहीं होगी। 

Makeup Tips Know Makeup Tips in Hindi How to Do Perfect Makeup Step by Step
makeup - फोटो : istock

आईशैडो बेस की जगह करें ये इस्तेमाल

आईशैडो लगाने से पहले उस जगह पर कंसीलर का सही से इस्तेमाल करें। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि आईशैडो की परत ज्यादा मोटी नहीं हो। अगर ये ज्यादा मोटी होगी तो आंखें भारी लगने लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips Know Makeup Tips in Hindi How to Do Perfect Makeup Step by Step
lipstick - फोटो : istock

इस चीज को बना सकती हैं न्यूड लिपस्टिक

अगर आपके पास न्यूड लिपस्टिक नहीं है तो आप न्यूड आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले अपने होठों पर थोड़ा कंसीलर लगाएं और फिर इन पर थोड़ा आईशैडो का न्यूड शेड लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद लिप बाम लगाना ना भूलें। 

विज्ञापन
Makeup Tips Know Makeup Tips in Hindi How to Do Perfect Makeup Step by Step
आइब्रो

आईब्रो सेट करने के लिए करें ये काम

अगर आपकी आईब्रो सही से सेट नहीं होती हैं तो सबसे पहले इसे सही से फिल करें। इसके बाद आइब्रो ब्रश पर थोड़ा मेकअप सेटिंग स्प्रे करके इसे अपनी आइब्रो पर धीरे से फेरें। ये आपकी आईब्रो को सही आकार देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed