फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Saree: गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां, अपने कलेक्शन में जरूर करें शामिल

Fri, 05 Jul 2024 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 05 Jul 2024 11:28 AM IST
सार

कई महिलाओं को हैवी वर्क साड़ी स्टाइल करना पसंद होता है तो कइयों को सिंपल साड़ी, मगर इस बार गर्मियों में लाइट वेट साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं, क्योंकि ये आरामदायक होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखती हैं।

विज्ञापन
Trendy Saree for summer these saree is very comfortable for summer
गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

रूपाश्री शर्मा



साड़ियों को शामिल करें? ये साड़ियां इस समय स्टाइल में भी हैं। कई महिलाओं को हैवी वर्क साड़ी स्टाइल करना पसंद होता है तो कइयों को सिंपल साड़ी, मगर इस बार गर्मियों में लाइट वेट साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं, क्योंकि ये आरामदायक होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखती हैं। साथ ही जो महिलाएं अपने साड़ी लुक में स्लिम दिखना चाहती हैं, उनके लिए लाइवेट साड़ी खरीदना सबसे बेहतर विकल्प है।

Trendy Saree for summer these saree is very comfortable for summer
गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

प्रिंटेड साड़ी

गर्मियों के मौसम में प्रिंट्स काफी पसंद किए जाते हैं, जो कि स्टाइलिश दिखते हैं। इस तरह की खूबसूरत साड़ी के साथ आप हैवी वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको बाजार में हर रेंज में आसानी से मिल जाएगी।

ऑर्गेंजा में फबेंगी आप

ऑर्गेंजा साड़ी पहनने में तो लाइट वेट होती हैं, साथ ही शरीर पर भी हल्की महसूस होती हैं। इसे पहनने पर आपको दिन भर ऐसा लगता है, जैसे आपने साड़ी नहीं, बल्कि कोई अलग ही लाइट वेट कपड़ा पहन लिया हो। साथ ही यह साड़ी बेहद कलरफुल होती है। वहीं प्लोरल प्रिंट में मिलने वाली ऑर्गेंजा साड़ी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस समय यह काफी ट्रेंड में भी है।
 
Trendy Saree for summer these saree is very comfortable for summer
गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram


साटन में आराम

साटन की साड़ियां रेशमी, चिकनी, वजन में हल्की और लंबे समय तक चलने वाली होती हैं। ये साड़ियां स्टाइलिश और गरमियों के लिए आदर्श मानी जाती हैं। यह बेहद सुंदर और आरामदायक साटन की साड़ी सभी पर खूब फबती है।

चंदेरी सिल्क

चंदेरी सिल्क इन दिनों अपने हल्के वजन और पारदर्शी बनावट के कारण बेहद लोकप्रिय है। यह साड़ी मध्य प्रदेश की पारंपरिक बुनकर तकनीक का उपयोग करके बनाई जाती है। चंदेरी साड़ियां बेहतरीन जरी के काम के साथ सूती और रेशमी कपड़े से हाथ से बनाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Saree for summer these saree is very comfortable for summer
गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram


जामदानी की सुंदरता

जामदानी साड़ी पश्चिम बंगाल की एक पारंपरिक साड़ी है, जो अपनी कोमलता और पतली संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह साड़ी मुलायम, सूती मलमल के कपड़े से बनी होती है, जो हल्की होती है। इस साड़ी पर पारंपरिक सजावटी डिजाइन आपको सौम्य, मगर उत्तम दर्जे का लुक देते हैं।

मंगलगिरी कॉटन

मंगलगिरी कॉटन साड़ी हल्के वजन की लाइट वेट साड़ियों की श्रेणी में आती है। इसका बॉर्डर मोटा होता है और यह चिकने, रेशमी कॉटन से बनी होती है। यह अपने विशिष्ट माइक्रो-चेक प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
Trendy Saree for summer these saree is very comfortable for summer
गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram


टसर सिल्क

टसर सिल्क साड़ी रेशम के कीड़ों से उत्पादित रेशम से बनी एक पारंपरिक शुद्ध रेशमी साड़ी है। यह एक सुंदर, हल्की साड़ी है, जो हर किसी के पास होनी चाहिए। जब आप इस साड़ी को पहनती हैं तो सुंदर और आकर्षक दिखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed