हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। सनातन धर्म में ये दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती के साथ विवाह किया था। ऐसे में इस दिन लोग मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं।
इस दिन लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए भी शिव शंकर की पूजा करती हैं और व्रत उपवास भी रखती हैं। ये दिन सुहाग का दिन होता है, ऐसे में इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, हिंदू धर्म में हर शुभ काम में मेहंदी लगाने का रिवाज होता है, तो आप महाशिवरात्रि के दिन भी मेहंदी लगा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान है।
2 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
मंदिर में पूजा करती महिला
महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और मंदिर जाकर पूजा करती हैं। ऐसे में आप भी अपने हाथों में आप इस तरह से शिव मंदिर में पूजा करती हुई महिला की तस्वीर बना सकती हैं।
3 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
मंदिर की डिजाइन
आप चाहें तो अपने हाथों में इस तरह से भोलेनाथ से प्रसिद्ध मंदिर यानी कि केदारनाथ की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसे बनाना भी आपके लिए आसान रहेगा और ये देखने में भी खूबसूरत लगेगी।
4 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
महाकाल और माता पार्वती
महाशिवरात्रि का दिन महाकाल और माता पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में आप अपने हाथों में इसी तरह से मां पार्वती और शिव शंकर की तस्वीर बना सकती हैं।
5 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
हाथ पर बनवाएं डमरू
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह से अपने हाथों में डमरू और त्रिशूल बनवा सकती हैं। चाहें तो इसके साथ महाकाल का नाम भी लिखवा लें।