Maha Navami Outfit Ideas: नवरात्रि का पावन अवसर सिर्फ पूजा और व्रत ही नहीं, बल्कि अपने लुक को खास बनाने का भी मौका होता है। ऐसे में महानवमी के दिन पहनने के लिए सही आउटफिट चुनना बहुत जरूरी होता है ताकि आप न केवल पारंपरिकता को बनाए रखें, बल्कि अपने फैशन सेंस को भी प्रदर्शित कर सकें।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी और आकर्षक आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो इस दिन आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे। चाहे आप साड़ी की शौकीन हों या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल पसंद करें, यहां हर स्टाइल के लिए कुछ न कुछ खास टिप्स मिलेंगे।
साथ ही हम इस लेख में आपको आउटफिट के साथ एक्सेसरीज के सुझाव भी देंगे, ताकि आपका लुक परफेक्ट और यादगार बन सके। तो बस इस महानवमी पर अपने आप को अलग अंदाज में पेश करने के लिए हमारे आइडियाज को जरूर आजमाएं।
2 of 6
लाल पार साड़ी लुक
- फोटो : instagram
लाल पार साड़ी लुक
आप महानवमी के दिन लाल पार साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। लाल पार साड़ी बंगाली लुक के लिए सबसे खास मानी जाती है। ऐसे में पारंपरिक बंगाली लुक कैरी करके आप अपना लुक एकदम अलग सा रख सकती हैं। इसके साथ बालों में जूड़ा बनाएं और गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें।
3 of 6
सिल्क साड़ी लुक
- फोटो : instagram
सिल्क साड़ी लुक
लाल पार साड़ी अगर आपके पास नहीं है, इस तरह की सिल्क फैब्रिक की साड़ी भी आप कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी तो तकरीबन हर महिला के पास मिल ही जाती है। ऐसे में ऐसी बॉर्डर वाली सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। ऐसी साड़ी के साथ भी अपने बालों में स्लीक स्टाइल बन बनाें। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
4 of 6
पीला शरारा सूट लुक
- फोटो : instagram
पीला शरारा सूट लुक
अगर आपको साड़ी पहनना नहीं पसंद है तो इस तरह का पीले रंग का शरारा सूट कैरी करें। शरारा सूट उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो साड़ी में सहज नहीं रहतीं। शरारा सूट पहनकर आप महानवमी की पूजा में कई घंटे भी बिना किसी दिक्कत के बैठ सकती हैं।
5 of 6
शॉर्ट अनारकली लुक
- फोटो : instagram
शॉर्ट अनारकली लुक
कुछ अलग सा पहनना है तो इस तरह का शॉर्ट अनारकली सूट आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पैरों में नयी डिजाइन की पायजामी पहनें। वहीं दुपट्टे को इसी अंदाज में कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखें। खुले बाल देखने में प्यारे लगते हैं।